Tata Motors ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बनाई नई सब्सिडियरी TPEML

Tata Motors ने जानकारी दी है कि टीपीईएमएल को 10 रुपये प्रत्येक शेयर की दर से 70 करोड़ इक्विटी शेयरों की अधिकृत पूंजी के साथ शामिल किया गया है, जो कुल मिलाकर 7 अरब रुपये होते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Tata ने शुरू की Tata Passenger Electric Mobility Limited सब्सिडियरी
  • 700 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ शुरू की गई है नई सहायक कंपनी
  • सभी प्रकार के EV के निर्माण, डिज़ाइन, विकास के लिए हुई है स्थापना

Tata Motors पहले से भारतीय मार्केट में Nexon EV और Tigor EV बेच रही है

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को 700 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ एक नई सहायक कंपनी (सब्सिडियरी) Tata Passenger Electric Mobility Limited (TPEML) को शुरू किया है, जो कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल को बनाएगी। कंपनी द्वारा एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सब्सिडियरी की शुरुआत से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में काफी फोकस करने वाली है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से Tata Nexon EV और Tata Tigor EV मौजूद हैं, जो भारतीय जनता का जबरदस्त प्यार बटोर रही है।

Tata Motors ने प्रेस रिलीज़ के जरिए TPEML की स्थापना की जानकारी दी। टाटा ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी मामलों के मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स) ने 21 दिसंबर, 2021 को इसके लिए निगमन का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉर्पोरेशन) जारी किया। 

टाटा मोटर्स ने बीएसई फाइलिंग में कहा, "टीपीईएमएल को इलेक्ट्रिक व्हीकल/इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सभी प्रकार के हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल और पैसेंजर या अन्य कर्मियों को ले जाने वाले व्हीकल के निर्माण, डिज़ाइन, विकास के लिए शामिल किया गया है।" कंपनी ने इन कैटेगरी में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को जोड़ा है। टाटा मोटर्स का कहना है कि TPEML के प्रमोटर टाटा मोटर्स के पास ईवी यूनिट में 100 प्रतिशत शेयर पूंजी होगी। इसे 700 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ शुरू किया गया है।

टाटा मोटर्स ने जानकारी दी है कि टीपीईएमएल को 10 रुपये प्रत्येक शेयर की दर से 70 करोड़ इक्विटी शेयरों की अधिकृत पूंजी के साथ शामिल किया गया है, जो कुल मिलाकर 7 अरब रुपये होते हैं।
Advertisement

इसके अलग, बता दें कि Tata Motors आने वाले पांच वर्षों में 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। जैसे कि हमने बताया, कंपनी के पास पहले से Tata Nexon EV और Tata Tigor EV है, जिसे भारत में बेहद पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं, टाटा मोटर्स भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए भी तेज़ी से काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अपनी एक अन्य सब्सिडयरी टाटा पावर लिमिटेड का सहयोग लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.