6 अप्रैल को पेश होगी Tata की नई इलेक्ट्रिक कार, 400km रेंज वाली नई Tata Nexon EV की उम्मीद

Tata Motors ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र शेयर किया है, दो 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) एक इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठाए जाने की जानकारी देता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नए इलेक्ट्रिक व्हीकल से उठेगा पर्दा
  • पिछले कुछ समय से कई बार रोड टेस्टिंग में देखी जा चुकी है नई Nexon EV
  • लीक्स का अनुमान है कि करीब 400km की रेंज से लैस होगी अपकमिंग Nexon EV

400 किलोमीटर के करीब रेंज निकाल सकता है अपकमिंग Nexon EV मॉडल

Tata Motors के पास इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में वर्तमानम में Nexon EV और Tigor EV मौजूद हैं, लेकिन अब कंपनी ने एक नया टीज़र रिलीज़ किया है, जो 6 अप्रैल को एक नए इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठने की ओर इशारा करता है। Tata Motors ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि कंपनी 2026 तक भारत में 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना बना रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 6 अप्रैल को लॉन्च होने वाला यह इलेक्ट्रिक व्हीकल कोई फाइनल प्रोडक्ट है या कॉन्सेप्ट। पिछले कुछ समय से Tata की नई अपग्रेडिड Nexon EV को भी सड़कों पर दौड़ते देखा गया है और खबरों का इशारा है कि टाटा नई नेक्सन ईवी को इस साल लॉन्च कर सकती है।

Tata Motors ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र शेयर किया है, दो 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) एक इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठाए जाने की जानकारी देता है। हालांकि, टीज़र में कार के डिज़ाइन या किसी अन्य डिटेल की जानकारी शेयर नहीं की गई है। ऐसा हो सकता है कि यह कोई कॉन्सेप्ट मॉडल हो।
Advertisement
 

पिछले कुछ समय से नई लॉन्ग रेंज Tata Nexon EV को भी सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कार को लेकर कई लीक्स भी आ चुके हैं, जहां दावा किया गया है कि नए मॉडल में बड़ा बैटरी पैक होगा और यह कुछ खास फीचर्स के साथ आएगा। बता दें कि Tata Nexon EV के मौजूदा मॉडल में 30.2 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 312 km की रेंज निकालने में सक्षम है। हालांकि लीक्स का कहना है कि नया 2022 मॉडल 40kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जो सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर के करीब रेंज निकालने में सक्षम होगा। इसके अलावा, बड़े बैटरी पैक को फिट करने के लिए Tata इस मॉडल के सर्फेस और बूट स्पेस में कुछ बदलाव कर सकता है।

इसके अलावा, यह भी खबर है कि नई Nexon EV में बिल्कुल नए सेलेक्टेबल रिजनरेशन मोड्स को भी पेश किया जाएगा, जो ड्राइवर को रिजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को चुनने की क्षमता देगा। क्योंकि यह नया मॉडल होगा, तो इसमें बाहरी और अंदरूनी बदलावों की उम्मीद भी की जा सकती है, जिसमें नए अलॉय व्हील्स भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि नया मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata, Tata Electric Cars, Tata Nexon EV, Tata Nexon EV 2022
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.