Tesla और भारत सरकार के बीच आगे नहीं बढ़ रही बात! यह है वजह

लगभग एक साल से कंपनी नई दिल्ली में अधिकारियों के आगे पैरवी कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 16:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी चाहती है कि गाड़‍ियों पर लगने वाली इम्‍पोर्ट ड्यूटी को कम किया जाए
  • सरकार लोकल लेवल पर मैन्‍युफैक्‍चरिंग की प्रतिबद्धता टेस्‍ला से चाहती है
  • कंपनी ने अभी तक देश में निवेश का कोई ठोस प्‍लान शेयर नहीं किया है

मौजूदा वक्‍त में भारत में इलेक्ट्रिक गाडि़यों पर 100 प्रतिशत तक इम्‍पोर्ट टैक्‍स लगाता है।

भारत में टेस्‍ला (Tesla) कारों की बिक्री कब से शुरू होगी। यह सवाल बीते काफी वक्‍त से बना हुआ है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने रॉयटर्स को बताया है कि संभावित टैक्‍स बेनिफ‍िट को लेकर टेस्‍ला और भारत के बीच गतिरोध है, क्‍योंकि सरकार लोकल लेवल पर मैन्‍युफैक्‍चरिंग की प्रतिबद्धता टेस्‍ला से चाहती है। इसके बगैर वह कोई टैक्‍स बेनिफ‍ि‍ट नहीं देना चाहती। टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक गा‍ड़‍ियों को भारत में इम्‍पोर्ट करके बेचने के लिए बेताब है। लगभग एक साल से कंपनी नई दिल्ली में अधिकारियों के आगे पैरवी कर रही है। कंपनी चाहती है कि गाड़‍ियों पर लगने वाली इम्‍पोर्ट ड्यूटी को कम किया जाए, जिसे कंपनी के अरबपति CEO एलन मस्क दुनिया में सबसे ज्‍यादा बता चुके हैं। 

लेकिन भारत के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वो टेस्ला की पैरवी से संतुष्‍ट नहीं हैं। कंपनी ने अभी तक देश में निवेश करने के लिए कोई ठोस प्‍लान शेयर नहीं किया है। ऐसी कोई योजना नहीं बताई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया' व‍िजन के तहत हो। लोकल लेवल पर मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ावा दे और रोजगार के अवसर पैदा करे। टेस्ला की तरफ से मामले में सीधी जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि भारत सरकार के साथ बातचीत ‘अजीब गतिरोध की स्थिति' में पहुंच गई है। उस व्‍यक्‍ति ने कहा, ‘चीजें आगे नहीं बढ़ रही हैं।' इस सोर्स ने अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया।
Advertisement

यह गतिरोध टेस्‍ला को परेशान कर सकता है, क्योंकि कंपनी अपनी कारों को किफायती और बिजनेस को व्‍यवहारिक बनाने के लिए कम इम्‍पोर्ट टैक्‍स की उम्‍मीद कर रही थी। मौजूदा वक्‍त में भारत में इलेक्ट्रिक गाडि़यों पर 100 प्रतिशत तक इम्‍पोर्ट टैक्‍स लगाता है। इससे भारत में मंगाने पर कार की लैंडिंग कॉस्‍ट, कार के प्राइस अलावा 30 लाख रुपये या उससे से भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। 

इसी वजह से भारत में टेस्ला कारें दुनिया में सबसे महंगी हो जाएंगी और ज्‍यादातर कस्‍टमर टेस्‍ला कार नहीं खरीद पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, टेस्‍ला के अधिका‍रियों ने कहा है कि वह मैन्‍युफैक्‍चरिंग की ओर भी बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस बारे में टेस्‍ला से कमिटमेंट चाहती है। भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘अगर वे यहां कुछ भी निवेश नहीं करना चाहते हैं, तो वह मॉडल कैसे काम करेगा।' टेस्‍ला ने इस मामले में कमेंट नहीं किया।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.