ताज होटल ग्रुप के डेटा में सेंध, 15 लाख कस्‍टमर्स का अड्रेस, मोबाइल नंबर चोरी! आरोपी कर रहा यह डिमांड

Taj Hotels group Data Breach : ग्राहकों के अड्रेस, मेंबरशिप आईडी, मोबाइल नंबर समेत तमाम डिटेल साइबर अपराधियों तक पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 10:21 IST
ख़ास बातें
  • ताज होटल ग्रुप के 15 लाख कस्‍टमर्स का डेटा चोरी
  • अड्रेस, मोबाइल नंबर समेत गोपनीय जानकारियां लगीं हाथ
  • डेटा के बदले की जा रही 5 हजार डॉलर की डिमांड

‘डनाकुकीज’ ने जिस कस्‍टमर डेटा में सेंध लगाई, वह साल 2014 से 2020 तक का बताया जाता है।

Taj Hotels group Data Breach : ताज होटल ग्रुप के डेटा पर साइबर अपराधियों ने सेंध लगा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 15 लाख ग्राहकों की पर्सनल इन्‍फर्मेशन साइबर अपराधियों के हाथ में है और मांगें पूरी नहीं होने पर वह इसे लीक कर सकते हैं। ‘डनाकुकीज' कहे जाने वाले एक साइबर अपराधी का नाम इस मामले में सामने आ रहा है। उसने डेटासेट के बदले 5 हजार डॉलर (लगभग 4,16,549 रुपये) की मांग की है। इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, होटल ग्रुप ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रहा है।   
 

क्‍या चुराया साइबर अपराधि‍यों ने 

ईटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि डेटा चोरी करने वाले ने ताज होटल ग्रुप के ग्राहकों की बहुत सारी पर्सनल इन्‍फर्मेशन को हथिया लिया है। ग्राहकों के अड्रेस, मेंबरशिप आईडी, मोबाइल नंबर समेत तमाम डिटेल साइबर अपराधियों तक पहुंच गई हैं। ‘डनाकुकीज' ने जिस कस्‍टमर डेटा में सेंध लगाई, वह साल 2014 से 2020 तक का बताया जाता है।
 

फ‍िलहाल लीक नहीं हुआ है डेटा 

अच्‍छी बात है कि अपराधी ने अभी तक डेटा किसी को भी लीक नहीं किया है। लेकिन उसने तीन शर्तें रखी हैं। बिजनेस डेली ने लिखा है कि अपराधी इस मामले में एक मिडिल मैन को चाहता है, जो एडमिन पोजिशन होल्‍ड करता हो। अपराधी ने यह क्लियर कर दिया है कि वह कोई डेटा सैंपल नहीं देगा।  

इस मामले पर ताज ग्रुप चलाने वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) का भी बयान आया है। उसके प्रवक्ता ने कहा है कि 'डैनकुकीज' नाम का अपराधी पूरे डेटासेट के बदले 5 हजार डॉलर का मांग कर रहा है। हमें ऐसे व्यक्ति के बारे में पता चला है जो लिमिटेड कस्‍टमर सेट पर कब्जे का दावा कर रहा है। होटल ग्रुप ने यह भी माना है कि इस डेटा ब्रीच की जानकारी साइबर सिक्‍योरिटी वॉचडॉग और इंडियन कंप्‍यूटर इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीम (CERT-In) को है। 
Advertisement

होटल ग्रुप का कहना है कि वह अपराधी के दावों की जांच कर रहा है। संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों का डेटा उसके लिए सबसे महत्‍वपूर्ण है। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.