Swiggy से फूड ऑर्डर करना हुआ महंगा! देना होगा इतने रुपये एक्स्ट्रा चार्ज!

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने इस प्लेटफॉर्म फीस को लागू करने का कारण भी बताया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Swiggy देश की पॉपुलर फूड डिलीवरी कंपनियों में से है।
  • 2 रुपये अब से हरेक फूड ऑर्डर पर एक्स्ट्रा लिए जाएंगे।
  • बीते 12 महीनों में इडली की 3.3 करोड़ प्लेट डिली‍वर की गई हैं।

Swiggy देश की पॉपुलर फूड डिलीवरी कंपनियों में से है।

Swiggy से फूड ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस लागू कर दी है। यह प्रत्येक ऑर्डर पर लागू होती है, चाहे उस ऑर्डर की कीमत कितनी भी हो। कंपनी ने 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस के रूप में वसूलना शुरू कर दिया है। यहां पर कुछ शर्तें भी कंपनी ने बताई हैं जिसमें कहा गया है कि ये अतिरिक्त चार्ज मेन प्लेटफॉर्म से किए गए फूड ऑर्डर पर लागू होता है। यह इंस्टमार्ट यूजर्स पर लागू नहीं होगा। 

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने इस प्लेटफॉर्म फीस को लागू करने का कारण भी बताया है। 2 रुपये अब से हरेक फूड ऑर्डर पर एक्स्ट्रा लिए जाएंगे। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि यह फूड ऑर्डर पर ली जाने वाली मामूली फ्लैट फीस है। इसकी मदद से प्लेटफॉर्म को और अधिक बेहतर बनाया जा सकेगा। साथ ही ऐप फीचर्स भी बेहतर होंगी जिससे यूजर्स को अच्छा ऐप एक्सपीरियंस मिल सकेगा।

Swiggy देश की पॉपुलर फूड डिलीवरी कंपनियों में से है। हाल ही में कंपनी ने एक एनालिसिस जारी किया था। जिसके अनुसार, बीते 12 महीनों में इडली की 3.3 करोड़ प्लेट डिली‍वर की गई हैं। बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई दुनिया के टॉप-3 शहर हैं, जहां इडली का सबसे अधिक ऑर्डर दिया जाता है। इसके अलावा, दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, कोयम्बटूर, पुणे, विजाग और अन्य शहरों में भी इडली खूब ऑर्डर की जाती है। 

कंपनी के अनुसार, मसाला डोसा के बाद इडली, स्विगी पर दूसरा सबसे अधिक ऑर्डर किया जाने वाला नाश्ता है। फूड डिलिवरी ऐप का कहना है कि कस्‍टमर इडली के साथ सांभर, नारियल की चटनी, करमपुरी, मेदु वेद, सागू, घी, लाल चटनी, चाय और कॉफी जैसी दूसरी डिश भी ऑर्डर करते हैं। इसी संबंध में हैदराबाद के एक शख्स ने पिछले एक साल में इडली के ऑर्डर पर 6 लाख रुपये खर्च कर डाले। शख्‍स ने बंगलूरू और चेन्नई जैसे शहरों की यात्रा के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के लिए कुल 8,428 प्लेट इडली का ऑर्डर दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swiggy, swiggy platform, swiggy platform fee

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.