Suzuki अपने गुजरात प्लांट में बनाएगी Maruti और Toyota की इलेक्ट्रिक कार!

हाल ही में एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि Maruti Suzuki और Toyota कथित तौर पर भारत में एक मिडसाइज एसयूवी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (electric car) के रूप में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Suzuki को सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव (PLI) स्कीम का मिला है लाभ
  • PLI स्कीम के तहत कंपनी Maruti और Toyota दोनों के लिए बना सकती है EVs
  • एक लीक का दावा है कि भारत में इन दोनों कंपनियों की पहली EV एक SUV होगी

Maruti Suzuki और Toyota की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार एक मिड-साइज़ SUV हो सकती है

सुज़ुकी मोटर (Suzuki Motor) अपने गुजरात स्थित प्लांट का इस्तेमाल मारुति और टोयोटा (Toyota) की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों को बनाने के लिए कर सकती है। बता दें, कि हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया था कि Maruti Suzuki और Toyota India भारत में एक मिड-साइज़ एसयूवी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (electric car) के रूप में लॉन्च करेगी, और वर्तमान में दोनों कंपनियों के बीच ICE मॉडल के साथ चल रही रीबैज़िंग के विपरीत, दोनों कंपनियां इस अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV car) को अपने हिसाब से अलग-अलग डिज़ाइन शैली और फीचर्स के साथ लॉन्च करेंगी। 

TOI को दिए एक बयान में Maruti Suzuki के वरिष्ठ कार्यकारी ने पुष्टि कर दी है कि मारुति और टोयोटा दोनों कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार को सुज़ुकी मोटर के गुजरात प्लांट में बना सकती है। रिपोर्ट बताती है कि मारुति सुज़ुकी की मूल कंपनी सुज़ुकी को सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव (PLI) स्कीम के तहत लाभ के लिए चुना गया है, जिसके चलते कंपनी Maruti और Toyota दोनों की आवश्यकताओं के लिए इलेक्ट्रिक कार बना सकती है।
Advertisement

गुजरात प्लांट में टोयोटा कारों को बनाए जाने की संभावनाओं पर, मारुति के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “हमें उनके [टोयोटा] साथ चर्चा करनी होगी।" उन्होंने आगे बताया "यह हिस्सा अभी भी सुज़िकी जापान द्वारा चर्चा में है। हमें कोई अंतिम परिणाम नहीं मिला है। लेकिन हमें ध्यान से देखना होगा। "

आयुकावा ने पब्लिकेशन को आगे बताया कि Toyota जापान ने इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए एक आक्रामक ग्लोबल प्लान की घोषणा की है, लेकिन उन्हें इस बात की स्पष्टता नहीं है कि उन प्लान में से कोई भी Suzuki के गुजरात प्लांट तक रास्ता बनाएगा या नहीं।
Advertisement

Toyota और Suzuki भारत में पहले से एक बिजनेस गठबंधन के साथ-साथ प्रोडक्ट-डेवलपमेंट और मॉडल-शेयरिंग के साथ काम कर रहे हैं। टोयोटा इंडिया ने मारुति सुज़ुकी के कई ICE मॉडल्स को रीबैज किया है, जिनमें Baleno-Glanza और Vitara Brezza-Urban Cruiser शामिल हैं। इसके अलावा, Toyota जल्द ही भारत में Ciaz को Belta बैज के साथ लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

हाल ही में एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि Maruti Suzuki और Toyota कथित तौर पर भारत में एक मिडसाइज एसयूवी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (electric car) के रूप में लॉन्च करेगी। इसमें बताया गया था कि मारुति सुज़ुकी का वर्ज़न नई डिज़ाइन शैली को अपनाएगा, जो थोड़ा फ्यूचरस्टिक होगा। इस वर्ज़न को कथित तौर पर YY8 कोडनेम दिया गया है। वहीं, टोयोटा का वर्ज़न वर्ज़न टू-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों के साथ लॉन्च होगा, जो YY8 का टोयोटा बैज वर्ज़न ही होगा, लेकिन बाहरी आयाम अलग होंगे। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि स्टाइल और डिज़ाइन BZ4X EV की तर्ज पर होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.