• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Suzuki Access स्कूटर को मॉडिफाई कर बना दिया इमरजेंसी व्हीकल, जहां दमकल भी न पहुंचे, वहां बचाएगा जिंदगी!

Suzuki Access स्कूटर को मॉडिफाई कर बना दिया इमरजेंसी व्हीकल, जहां दमकल भी न पहुंचे, वहां बचाएगा जिंदगी!

गौरव मालपानी ने अपने Suzuki Access स्कूटर को इस तरह से मॉडिफाई किया कि उसे 75 तरह की इमरजेंसी में काम में लाया जा सकता है।

Suzuki Access स्कूटर को मॉडिफाई कर बना दिया इमरजेंसी व्हीकल,  जहां दमकल भी न पहुंचे, वहां बचाएगा जिंदगी!

Photo Credit: TOI

गौरव का मकसद ऐसा व्हीकल तैयार करना था जो बचाव दल के सामने आने वाली रोजमर्रा की परेशानियों को खत्म कर सके।

ख़ास बातें
  • स्कूटर को कई तरह की इमरजेंसी में काम में लाया जा सकता है।
  • गौरव ने इससे पहले भी कई तरह के इनोवेटिव आविष्कार किए हैं।
  • उन्होंने एक ऑटोमेटिक हैंड सेनिटाइजर भी बनाया था।
विज्ञापन
जहां चाह, वहां राह! मध्य प्रदेश के एक शख्स ने इस कहावत को फिर से सच कर दिखाया है। आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थितियों पर बड़े बचाव वाहन जैसे दमकल आदि कई बार नहीं पहुंच पाते हैं। कई बार स्थिति ऐसी होती है कि दुर्घटना स्थल तक केवल पैदल व्यक्ति या फिर कोई छोटा वाहन ही पहुंच सकता है। ऐसे में कई बार संसाधन मौजूद होते हुए भी जिंदगियां दांव पर लग जाती हैं। इसी समस्या को मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने हल कर दिया है। 

मध्य प्रदेश के गौरव मालपानी नाम के शख्स ने स्कूटर के साथ ऐसा प्रयोग किया है जिसको जानकर आप भी दंग हो जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने सूजुकी एक्सेस स्कूटर को इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल में बदल दिया। इसे ऐसा व्हीकल बना दिया जहां पर दमकल गाड़ियां या अन्य बचाव व्हीकल नहीं पहुंच पाते हैं। गौरव मालपानी उज्जैन से संबंध रखते हैं और वहां पर अपना बिजली के सामान का कारोबार चलाते हैं। लोग उन्हें ऐसे ही अजब आविष्कारों के लिए जानते भी हैं। 

गौरव मालपानी ने अपने Suzuki Access स्कूटर को इस तरह से मॉडिफाई किया कि उसे 75 तरह की इमरजेंसी में काम में लाया जा सकता है। इसमें एक अग्निशामक यंत्र लगा है। इसमें वॉटर होज के लिए इलेक्ट्रिक पम्प भी लगा है। एक डीसी करंट का पावर पॉइंट भी दिया गया है जिससे कि आपात स्थिति में बल्ब जलाए जा सकें, डिवाइसेज को चार्ज किया जा सके। इसके अलावा और भी परिस्थितियों में इस व्हीकल को इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन, इसमें एक पानी की बोतल के साथ एक पंखे को जोड़ा गया है। इससे कई बार आपात स्थिति में इंसान जब घबराया हुआ होता है, तो इससे राहत भी दिलाई जा सकती है। 

गौरव ने इससे पहले भी कई तरह के इनोवेटिव आविष्कार किए हैं। कोरोना काल में उन्होंने एक ऑटोमेटिक हैंड सेनिटाइजर भी बनाया था। इसमें एसी कम्प्रेसर पर आधारित डिस्पेंसर लगा था। उसके बाद गौरव का मकसद ऐसा व्हीकल तैयार करना था जो बचाव दल के सामने आने वाली रोजमर्रा की परेशानियों को खत्म कर सके। स्कूटर को इमरजेंसी व्हीकल में बदल कर गौरव ने यह कारनामा भी कर दिखाया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »