इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ऐसे पाएं बड़ी छूट, कीमत हो जाएगी कम

देश की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद में अधिक किफायती बनाने के लिए कई प्रकार के वित्तीय सब्सिडी प्रदान करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।
  • इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत पर सीधे छूट दी जाती है।
  • इलेक्ट्रिक की खरीद के समय रोड टैक्स माफ होता है।

हम आपको बता रहे हैं कि वित्तीय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी किस प्रकार मिलती है।

बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल ही एक मात्र विकल्प नजर आता है। मगर जब बात इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की आती है तो यह किसी सामान्य इंटरनल कंब्यूशन इंजन पेट्रोल या डीजल पर चलने वाले व्हीकल से काफी महंगे होते हैं। मगर यह सिर्फ एक बार में खरीदने पर ही ज्यादा है, लेकिन इसे चलाने का खर्च काफी कम है। देश की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद में अधिक किफायती बनाने के लिए कई प्रकार के वित्तीय सब्सिडी प्रदान करती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर वित्तीय सब्सिडी किस प्रकार मिलती है।
 

इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के फायदे

अगर कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदता है तो उसे इस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं:
खरीद सब्सिडी: इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत पर सीधे छूट दी जाती है।
कूपन: वित्तीय सब्सिडी जो कि बाद में मिलती है।
ब्‍याज सबवेंशन: लोन लेते हुए ब्‍याज दर पर दी जाने वाली छूट
रोड टैक्स छूट: खरीद के समय रोड टैक्स माफ होता है।
रजिस्ट्रेशन चार्ज में छूट: नए वाहन की खरीद पर रजिस्ट्रेशन चार्ज माफ होता है।
इनकम टैक्स लाभ: टैक्स राशि पर भी छूट मिलती है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर लोन लेने के लिए 1.5 लाख रुपये तक ब्याज के भुगतान का इनकम टैक्स में छूट का लाभा लिया जा सकता है। इनकम टैक्स की धारा 80EEB के जरिए यह लाभ मिलता है।

टू-व्हीलर पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 2 kWh
Advertisement
टू-व्हीलर पर प्रति kWh पर 15 हजार रुपये होता है जो कि व्हीकल की कॉस्ट का अधिकतम 40 प्रतिशत होता है।

थ्री-व्हीलर पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 5 kWh
Advertisement
थ्री-व्हीलर पर प्रति kWh पर 10 हजार रुपये की छूट होती है।

4-व्हीलर पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 15 kWh
Advertisement
4-व्हीलर पर प्रति kWh पर 10 हजार रुपये की छूट होती है।

ई-बस पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 250 kWh
ई-बस पर सरकारी छूट प्रति kWh पर 20 हजार रुपये होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  2. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  3. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  4. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  6. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  8. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  9. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  10. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.