इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ऐसे पाएं बड़ी छूट, कीमत हो जाएगी कम

देश की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद में अधिक किफायती बनाने के लिए कई प्रकार के वित्तीय सब्सिडी प्रदान करती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ऐसे पाएं बड़ी छूट, कीमत हो जाएगी कम

हम आपको बता रहे हैं कि वित्तीय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी किस प्रकार मिलती है।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।
  • इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत पर सीधे छूट दी जाती है।
  • इलेक्ट्रिक की खरीद के समय रोड टैक्स माफ होता है।
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल ही एक मात्र विकल्प नजर आता है। मगर जब बात इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की आती है तो यह किसी सामान्य इंटरनल कंब्यूशन इंजन पेट्रोल या डीजल पर चलने वाले व्हीकल से काफी महंगे होते हैं। मगर यह सिर्फ एक बार में खरीदने पर ही ज्यादा है, लेकिन इसे चलाने का खर्च काफी कम है। देश की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद में अधिक किफायती बनाने के लिए कई प्रकार के वित्तीय सब्सिडी प्रदान करती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर वित्तीय सब्सिडी किस प्रकार मिलती है।
 

इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के फायदे

अगर कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदता है तो उसे इस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं:
खरीद सब्सिडी: इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत पर सीधे छूट दी जाती है।
कूपन: वित्तीय सब्सिडी जो कि बाद में मिलती है।
ब्‍याज सबवेंशन: लोन लेते हुए ब्‍याज दर पर दी जाने वाली छूट
रोड टैक्स छूट: खरीद के समय रोड टैक्स माफ होता है।
रजिस्ट्रेशन चार्ज में छूट: नए वाहन की खरीद पर रजिस्ट्रेशन चार्ज माफ होता है।
इनकम टैक्स लाभ: टैक्स राशि पर भी छूट मिलती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर लोन लेने के लिए 1.5 लाख रुपये तक ब्याज के भुगतान का इनकम टैक्स में छूट का लाभा लिया जा सकता है। इनकम टैक्स की धारा 80EEB के जरिए यह लाभ मिलता है।

टू-व्हीलर पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 2 kWh
टू-व्हीलर पर प्रति kWh पर 15 हजार रुपये होता है जो कि व्हीकल की कॉस्ट का अधिकतम 40 प्रतिशत होता है।

थ्री-व्हीलर पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 5 kWh
थ्री-व्हीलर पर प्रति kWh पर 10 हजार रुपये की छूट होती है।

4-व्हीलर पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 15 kWh
4-व्हीलर पर प्रति kWh पर 10 हजार रुपये की छूट होती है।

ई-बस पर डिस्काउंट: बैटरी क्षमता 250 kWh
ई-बस पर सरकारी छूट प्रति kWh पर 20 हजार रुपये होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »