Ola S1, Bajaj Chetak, TVS iQube को टक्कर देने आ रहा है Stella Buzz इलेक्ट्रिक स्कूटर

बेंगलुरु स्थित जैदका ग्रुप ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्टेला मोटो आने वाले महीनों में अपने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 14:33 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी नवंबर में Buzz नाम से अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी
  • फिलहाल ई-स्कूटर की कीमत या इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है
  • Bajaj Chetak, TVS iQube, Ather 450 और Ola S1 सीरीज से लेगी टक्कर

Stella Moto इस महीने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है

Photo Credit: Representative Image

जैदका ग्रुप (Jaidka Group) द्वारा समर्थित स्टेला मोटो (Stella Moto) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) स्पेस में अपने कदम रखने की घोषणा की। कंपनी नवंबर महीने में भारतीय बाजार में Buzz नाम से अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च करने के लिए तैयार है। इससे पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और कार्गो प्रोडक्ट्स थे और अब, कंपनी देश में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी हाथ आजमाने के मकसद से एंट्री ले रही है। फिलहाल कंपनी ने ई-स्कूटर (e-Scooter) की कीमत या इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। 

बेंगलुरु स्थित जैदका ग्रुप ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्टेला मोटो आने वाले महीनों में अपने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की घोषणा करेगी। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि इन इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) का प्रोडक्शन तमिलनाडु के होसुर में कंपनी फैसेलिटी में किया जाएगा।

प्रेस रिलीज में Stella Moto का कहना है कि कंपनी का उद्देश्य अच्छी तरह से इंजीनियर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और 100% भारतीय L5 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सस्ती कीमतों पर डिजाइन करना है। कंपनी की पहले से ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनकी प्रति वर्ष 20,000 वाहनों को बनाने की क्षमता रखती हैं।

इसके अलावा, Stella प्रमुख शहरों में अपने रिटेल आउटलेट खोलने का इरादा भी रखती है और आने वाले वर्ष में 200 आउटलेट को शुरू करने के लक्ष्य रखती है, जिनमें से कंपनी के अनुसार, पहले ही 55 अधिकृत डीलर्स को नियुक्त किया जा चुका है। स्टेला का कहना कि कंपनी वित्तीय वर्ष 2023 के अंत तक लगभग 10,000 से अधिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रख कर चल रही है।
Advertisement

यदि Stella Moto के इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती कीमतों में लॉन्च होते हैं, तो ये देश में Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450 सीरीज, Ola S1 सीरीज, PureEV, Bounce Infinity, Okinawa, Hero Vida, Hero Electric, सहित कई अन्य ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से टक्कर लेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.