एलन मस्क ने भारत से पहले इस पड़ोसी देश में शुरू की अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस , प्लान 3,100 रुपये से शुरू

Starlink एलन मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा ऑपरेट किए जाने वाली एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जिसका उद्देश्य दुनिया के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी देना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 17:28 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने अपने X पोस्ट के जरिए भूटान में Starlink की उपलब्धता की घोषणा की
  • यह लोअर अर्थ ऑर्बिट में स्थित उपग्रहों के नेटवर्क के जरिए काम करती है
  • प्लान 3,000 भूटानी न्गुलट्रम (लगभग 3,100 भारतीय रुपये) प्रति माह से शुरू

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली SpaceX भूटान में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट (Starlink satellite internet) सर्विस शुरू की है। मस्क ने इसकी जानकारी उसने स्वामित्व वाले X पर एक पोस्ट के जरिए दी। बता दें कि भले ही मस्क ने इसकी भूटान में उपलब्धता को इस हफ्ते बताया हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में हो चुकी थी। Starlink का नेटवर्क हजारों छोटे उपग्रहों से मिलकर बना है, जो पृथ्वी की सतह से लगभग 550 किलोमीटर ऊपर लोअर एक्सिस में परिक्रमा करते हैं। ये सैटेलाइट एक-दूसरे के साथ और ग्राउंड स्टेशनों के साथ लेजर लिंक के जरिए संचार करते हैं, जिससे डेटा का तेज और मजबूत ट्रांसमिशन होता है।

एलन मस्क ने अपने X पोस्ट के जरिए भूटान में Starlink की उपलब्धता की घोषणा की है। अपने पोस्ट में मस्क ने लिखा, "Starlink अब भूटान में उपलब्ध!"। दरअसल मस्क और Starlink ने इसकी जानकारी दुनिया के साथ बीते मंगलवार को शेयर की, लेकिन नेटवर्क भूटान में पिछले साल दिसंबर से ही आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका था।
Advertisement

Starlink एलन मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा ऑपरेट किए जाने वाली एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जिसका उद्देश्य दुनिया के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी देना है। यह सर्विस लोअर अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थित छोटे उपग्रहों के नेटवर्क के जरिए काम करती है, जो पृथ्वी पर स्थित ग्राउंड टर्मिनल्स के साथ कनेक्शन स्थापित करते हैं। इन टर्मिनल्स के जरिए इंटरनेट सिग्नल यूजर्स के डिवाइस तक पहुंचता है।

भूटान एक पहाड़ी देश है, जहां पारंपरिक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में स्टारलिंक की सर्विस वहां के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑप्शन बनकर उभरी है। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी अभी अपने शुरूआती दौर में है और अधिक लागत के चलते यह काफी महंगी है।
Advertisement
 

भूटान में स्टारलिंक विभिन्न प्लान्स की पेशकश कर रहा है:

  • रेजिडेंशियल लाइट प्लान: इस प्लान की कीमत 3,000 भूटानी न्गुलट्रम (लगभग 3,100 भारतीय रुपये) प्रति माह है, जिसमें 23 Mbps से 100 Mbps तक की स्पीड मिलती है।
  • स्टैंडर्ड रेजिडेंशियल प्लान: इसकी कीमत 4,200 भूटानी न्गुलट्रम (लगभग 4,300 भारतीय रुपये) प्रति माह है, जिसमें 25 Mbps से 110 Mbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
  • प्रायोरिटी प्लान: यह प्लान व्यवसायों और सरकारी कार्यालयों के लिए है, जिसकी कीमत 5,900 भूटानी न्गुलट्रम से शुरू होकर 106,000 भूटानी न्गुलट्रम तक जाती है, जिसमें 50 Mbps से 220 Mbps तक की स्पीड और 40 GB से 6 TB तक का डेटा मिलता है।

निश्चित रूप से इन प्लान्स की कीमतें भारत में उपलब्ध इंटरनेट सर्विस की तुलना में अधिक हैं। उदाहरण के लिए, भारत में 400 रुपये से 1,000 रुपये प्रति माह के बीच आने वाले ज्यादातर ब्रॉडबैंड प्लान्स 100 से 200 Mbps के बीच स्पीड देने का दावा करते हैं और साथ ही अनलिमिटेड डेटा दे सकते हैं। हालांकि, जैसा कि हमनें बताया सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उन क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान है, जहां पारंपरिक इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या सीमित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink, Starlink Availability, Elon Musk, SpaceX
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.