जमीनी नेटवर्क फेल होने पर Starlink देता है मुफ्त इंटरनेट - भारत में एंट्री पर Elon Musk का बड़ा बयान!

Elon Musk ने कहा है कि SpaceX भारत में Starlink इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए उत्साहित है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk बोले - Starlink भारत लाने के लिए उत्साहित
  • आपदा और ग्रामीण क्षेत्रों में Starlink कनेक्टिविटी ज्यादा यूजफुल
  • LEO सैटेलाइट नेटवर्क ग्राउंड केबल फेल होने पर भी चलता रहता है

Photo Credit: Reuters

SpaceX के CEO Elon Musk ने इशारा दिया है कि कंपनी भारत में अपने सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink को जल्द उपलब्ध कराना चाहती है। फिलहाल Starlink दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में एक्टिव है और Musk का मानना है कि भारत जैसे बड़े और विभिन्न प्रकार के भौगोलिक इलाकों वाले देश में इसकी जरूरत और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह बात निवेशक निखिल कामत के साथ People of WTF पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कही।

Musk ने पॉडकास्ट में बताया कि Starlink की ताकत उसकी लो-अर्थ-ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स की बड़ी संख्या है, जो एक तरह का “लेजर लिंक्ड नेटवर्क” बनाती हैं। ये सैटेलाइट्स एक-दूसरे से लेजर बीम के जरिए जुड़ी रहती हैं, जिससे जमीन पर बिछी फाइबर केबल्स के कटने या डैमेज होने पर भी इंटरनेट कनेक्टिविटी बनी रहती है। Musk ने कहा कि (अनुवादित) "अगर किसी वजह से ग्राउंड केबल्स काम न करें, तब भी सैटेलाइट्स अपने बीच कम्युनिकेशन जारी रखते हैं और सर्विस बाधित नहीं होती।"

Advertisement

उन्होंने बताया कि Starlink के सैटेलाइट पृथ्वी से करीब 550 किलोमीटर ऊपर काम करते हैं, जबकि पारंपरिक जियो-स्टेशनरी सैटेलाइट 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर होते हैं। कम दूरी का मतलब है तेज रिस्पॉन्स टाइम और कम लेटेंसी। Musk के मुताबिक यह अंतर ऐसी स्थितियों में बेहद काम का साबित होता है जहां प्राकृतिक आपदा ने लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा दिया हो।

मस्क का कहना है कि "बाढ़, आग या भूकंप जैसी घटनाओं में जमीन की नेटवर्क लाइनें अक्सर बंद हो जाती हैं, लेकिन Starlink चलता रहता है।" उन्होंने यह भी बताया कि आपदा की स्थिति में Starlink मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराता है। इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने हाल ही में समुद्र के अंदर Red Sea केबल के डैमेज होने का उदाहरण दिया, जिसमें कई देशों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी, लेकिन Starlink की सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा था।

हालांकि Musk ने साफ किया है कि घनी आबादी वाले शहरों में Starlink का पारंपरिक फाइबर और मोबाइल नेटवर्क से मुकाबले नहीं हो सकता। उनका कहना है कि अगर एक टावर सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है, तो सैटेलाइट उससे तेज नहीं हो सकती। हालांकि, शहरों के उन हिस्सों में जहां फाइबर नहीं पहुंचा या स्थानीय नेटवर्क कमजोर हैं, Starlink 1-2% यूजर्स के लिए उपयोगी ऑप्शन बन सकता है।

Advertisement

क्या Starlink जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है?

Elon Musk ने एक पॉडकास्ट में कहा कि SpaceX Starlink को भारत में शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित है। हालांकि अभी आधिकारिक लॉन्च डेट शेयर नहीं की गई है।

Starlink को इतना खास क्या बनाता है?

Starlink हजारों लो-अर्थ-ऑर्बिट सैटेलाइट्स पर चलता है, जो एक लेजर-लिंक्ड नेटवर्क बनाते हैं। इससे फाइबर केबल खराब होने पर भी इंटरनेट कनेक्टिविटी बनी रहती है।

क्या Starlink आपदा के समय भी काम करता है?

हां, Musk ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं, जैसे बाढ़, आग, भूकंप के दौरान जब ग्राउंड नेटवर्क बंद हो जाता है, Starlink एक्टिव रहता है और कई बार मुफ्त इंटरनेट भी उपलब्ध कराता है।

Advertisement

क्या Starlink शहरों में भी तेज इंटरनेट देगा?

घनी आबादी वाले शहरों में Starlink की सीमाएं हैं, क्योंकि फाइबर और मोबाइल टावर जमीन के बहुत करीब होते हैं। Musk के अनुसार यह वहां केवल 1-2% यूजर्स के लिए ऑप्शन हो सकता है।

Starlink से भारतीय टेलीकॉम कंपनियों को नुकसान होगा?

Musk का कहना है कि Starlink किसी टेलीकॉम कंपनी का प्रतिस्पर्धी नहीं है। यह ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में काम करता है, जहां पारंपरिक नेटवर्क पहुंचना मुश्किल होता है, इसलिए यह एक पूरक समाधान है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Starlink, Starlink India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.