Elon Musk की Starlink ने भारतीयों के लिए निकाली जॉब, यहां से करें अप्लाई

Starlink ने भारत में Finance और Accounting Department के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनमें Tax Manager, Accounting Manager, Payments Manager और Senior Treasury Analyst जैसे रोल शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Starlink ने भारत में Finance और Accounting रोल्स के लिए हायरिंग शुरू की
  • लॉन्च से पहले कंपनी Bengaluru में बना रही है अपना ऑपरेशनल हब
  • भारत में Starlink को Jio Satellite और OneWeb से मिलेगी टक्कर

Starlink ने फिलहाल चार जॉब पोस्टिंग रिलीज की हैं

Photo Credit: Reuters

एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट यूनिट Starlink ने भारत में अपने ऑपरेशंस के लिए पहली बार लोकल हायरिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने LinkedIn और अपने ऑफिशियल SpaceX Careers Portal पर कई जॉब ओपनिंग्स पोस्ट की हैं, जो इसके भारत में कमर्शियल लॉन्च की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं। Starlink भारत में 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू कर सकती है। Starlink ने कथित तौर पर मुंबई, चेन्नई और नोएडा में अपने शुरुआती तीन गेटवे स्टेशन खोलने की अनुमति मांगी है। भविष्य में एक्सपेंशन की प्लानिंग भी तय है।

Starlink ने भारत में Finance और Accounting Department के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनमें Tax Manager, Accounting Manager, Payments Manager और Senior Treasury Analyst जैसे रोल शामिल हैं। ये सभी पद बेंगलुरु ऑफिस के लिए हैं, जिसे कंपनी ने भारत में अपना ऑपरेशनल हब बनाया है। वैकेंसी की जानकारी LinkedIn पर शेयर की गई है और साथ ही इन्हें पैरेंट कंपनी SpaceX की ऑफिशियल ग्लोबल वेबसाइट के करियर पेज पर भी अपडेट कर दिया गया है।

Advertisement

कंपनी ने LinkedIn पर मौजूद अपने जॉब पोस्टिंग में लिखा है कि (अनुवादित) “जैसे-जैसे Starlink दुनिया भर में अपने लो-लेटेंसी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क का विस्तार कर रही है, भारत में उसकी सब्सिडियरी अब फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कंप्लायंस संभालने के लिए एक एकाउंटिंग मैनेजर की तलाश में है।”

Starlink ने साफ किया है कि ये सभी नौकरियां पूरी तरह ऑन-साइट होंगी, यानी रिमोट या हाइब्रिड वर्क ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने कहा कि केवल भारत में वर्क ऑथराइजेशन रखने वाले लोकल उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई?

अप्लाई करने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर टैप करें और पेज पर मौजूद Apply बजन पर टैप करके मांगी गई जानकारियां सबमिट करें;

Advertisement

बता दें कि Starlink फिलहाल भारत में अपनी सर्विस लॉन्च से पहले ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी ट्रायल्स पर काम कर रही है। कंपनी ने पहले मुंबई में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) के अधिकारियों को अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस का डेमो भी दिखाया था ताकि लॉफुल इंटरसेप्शन और सिक्योरिटी कंप्लायंस की आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।

इसके अलावा, हालिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Starlink ने मुंबई, चेन्नई और नोएडा में अपने शुरुआती तीन गेटवे स्टेशन खोलने की अनुमति मांगी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.