SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink की भारत में जल्द हो सकती है एंट्री! रूरल इंडिया को फोकस करेगी कंपनी

एलन मस्क की SpaceX द्वारा चलाई जा रही सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस Starlink भारत की दस ग्रामीण लोकसभा में अपनी सर्विस लाइव करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2021 19:07 IST
ख़ास बातें
  • स्पेसएक्स अभी स्टारलिंक के रेगुलेटरी अप्रूवल के इंतजार में है।
  • Starlink को 2018 में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस के लिए लॉन्च किया था।
  • भारत में 5,000 से अधिक टर्मिनल पहले ही प्री-ऑर्डर किए जा चुके हैं।

स्टारलिंक का लक्ष्य 2021 में ग्लोबल कवरेज को पूरा करना है।

एलन मस्क की SpaceX द्वारा चलाई जा रही सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस Starlink भारत की दस ग्रामीण लोकसभा में अपनी सर्विस लाइव करने की तैयारी में है। कंपनी के एक एक्जिक्यूटिव ने यह जानकारी दी है। SpaceX का लक्ष्य Starlink के तहत सैटेलाइट ग्रुप का इस्तेमाल करके दूरदराज के क्षेत्रों में हाइ स्पीड इंटरनेट मुहैया करवाना है। हॉथोर्न, कैलिफ़ोर्निया स्थित कंपनी 2021 में अपनी सर्विस को लगभग ग्लोबल कवरेज देने का अनुमान लगा रही है। कंपनी भारत को उन बाजारों में गिनती है जिसके अंदर भविष्य में इसकी सर्विस के विकास की बड़ी संभावना है। 

भारत में Starlink के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने एक LinkedIn पोस्ट में कहा कि स्पेसएक्स देश में भेजे गए 80 प्रतिशत टर्मिनलों के लिए दस ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों पर फोकस करेगी। उन्होंने विधायकों, मंत्रियों और नौकरशाहों से मिलने की योजना का भी संकेत दिया "यह देखने के लिए कि क्या उन्हें लगता है कि 100 प्रतिशत ब्रॉडबैंड जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।"
Advertisement

भार्गव देश में Starlink के बिजनेस की देखरेख के लिए पिछले हफ्ते स्पेसएक्स में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों से जो प्री-ऑर्डर मिलेंगे उनसे हमें यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन कौन से निर्वाचन क्षेत्रों पर फोकस करना है।"

Starlink को पहली बार फरवरी 2018 में लॉन्च किया गया था। स्टारलिंक के पास फिलहाल 1,600 से अधिक सैटेलाइट हैं जो हाइ स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करवाने में मदद करते हैं। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, पुर्तगाल, यूके और यूएस सहित अन्य 14 क्षेत्रों में बीटा टेस्टिंग कनेक्टिविटी है।
Advertisement

भार्गव ने कहा कि Starlink का लक्ष्य दिसंबर 2022 तक भारत में 200,000 टर्मिनल एक्टिव करना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में 5,000 से अधिक टर्मिनल पहले ही प्री-ऑर्डर किए जा चुके हैं। इनमें से प्रत्येक टर्मिनल एक फिक्स्ड लाइन कनेक्शन की आवश्यकता के बिना, इंटरनेट एक्सेस उपलब्ध करवाने के लिए एक डेजिग्नेटेड लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट के साथ कम्यूनिकेट करता है।
Advertisement

भार्गव ने कहा कि भारत में स्टारलिंक के लिए एक क्लियर रोडमैप नवंबर में उपलब्ध होगा। हालांकि, पिछले महीने, एलन मस्क ने Twitter पर लॉन्च को यह कहते हुए टीज़ किया कि भारत में स्टारलिंक के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल चल रहा है।

बीटा टेस्टिंग फेज में Starlink, ग्राहकों के लिए एक प्राथमिकता लिस्ट के माध्यम से उपलब्ध है जिसके लिए वह 99 डॉलर (लगभग 7,400 रुपये) का चार्ज लेती है। यह दावा किया जाता है इसमें लेटेंसी रेट 20-40 मिलीसेकंड के बीच है और स्पीड 50Mbps से 150Mbps तक वैरी करती है।
Advertisement

भारत में Starlink का आना Bharti Airtel और Reliance Jio सहित ट्रेडिशनल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को कड़ी टक्कर दे सकता है। यह लॉन्च राज्य के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ग्रोथ को भी प्रभावित कर सकता है, जिसकी रूरल इंडिया में काफी पकड़ है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.