SpiceJet के सिस्टम पर रैंसमवेयर अटैक होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे!

2020 में, स्पाइसजेट कथित तौर पर एक सिक्योरिटी फ्लॉ से प्रभावित हुआ था, जिसने उड़ान की जानकारी सहित 1.2 मिलियन से अधिक यात्रियों की निजी जानकारी को एक्सपोज किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार की रात रैनसमवेयर अटैक ने आज सुबह उड़ानों के प्रस्थान को धीमा किया
  • SpiceJet ने बाद में सिस्टम और ऑपरेशन को फिक्स कर दिया था
  • 2020 में भी स्पाइसजेट कथित तौर पर एक सिक्योरिटी फ्लॉ से प्रभावित हुआ था

2020 में, स्पाइसजेट कथित तौर पर एक सिक्योरिटी फ्लॉ से प्रभावित हुआ था

SpiceJet एयरलाइंस के सौकड़ों यात्रियों के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर फंसे होने की खबर है। इसका कारण रैंसमवेयर अटैक बताया जा रहा है, जिससे बुधवार को सुबह की उड़ान प्रभावित हुई। एयरलाइंस ने इस अटैक की पुष्टि की है। इस अटैक के चलते स्पाइसजेट का सिस्टम प्रभावित हुआ था। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि अब स्थिति को कंट्रोल और अटैक को फिक्स कर दिया गया है।

SpiceJet के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की रात रैनसमवेयर अटैक ने आज सुबह उड़ानों के प्रस्थान को धीमा कर दिया। स्पाइसजेट ने प्रस्थान में देरी पर कई सवाल मिलने के बाद कंपनी ने ट्वीट किया, (अनुवादित) "कुछ स्पाइसजेट सिस्टम को कल रात एक रैंसमवेयर हमले का सामना करना पड़ा, जिसने आज सुबह की उड़ान को प्रभावित और धीमा कर दिया। हमारी आईटी टीम ने स्थिति को नियंत्रित और ठीक कर लिया है और उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं।"
 

इस बीच, आज जैसे ही एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने देरी की शिकायत की, तो ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें सूचित किया कि 'सर्वर डाउन है'। यात्रियों में से एक रेणु तिलवानी (Renu Tilwani) ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु के लिए एक फ्लाइट, जो सुबह 9.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, अब दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरेगी। हालांकि, अधिकारी तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं, यह कहते हुए कि वे घटना को ट्रैक करने में असमर्थ हैं।

2020 में, स्पाइसजेट कथित तौर पर एक सिक्योरिटी फ्लॉ से प्रभावित हुआ था, जिसने उड़ान की जानकारी सहित 1.2 मिलियन से अधिक यात्रियों की निजी जानकारी को एक्सपोज किया था। कहा जाता है कि ये जानकारियां एक अनएन्क्रिप्टेड डेटाबेस फाइल में पाई गई थी, जब एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने एक स्पाइसजेट सिस्टम को पासवर्ड को ब्रूट फोर्स करके एक्सेस किया था।
Advertisement
 

जैसा कि TechCrunch द्वारा रिपोर्ट किया गया था, इस सिक्योरिटी ब्रीच को एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने अंजाम दिया था, जिसका नाम पब्लिकेशन ने नहीं दिया है, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी कंप्यूटर हैकिंग कानूनों का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्चर ने स्पाइसजेट के सिस्टम को हैक करने के लिए ब्रूट फोर्स तरीके का इस्तेमाल किया। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह एक ऐसा तरीका होता है, जिसमें सैकड़ों रैंडम पासवर्ड को सिस्टम पर चलाया जाता है और सही पासवर्ड का अनुमान लगाया जाता है। सिस्टम में पिछले महीने तक 1.2 मिलियन से अधिक यात्रियों की निजी जानकारी के साथ एक अनएन्क्रिप्टेड बैकअप फाइल थी, जिसमें नाम, फोन नंबर, ईमेल पता, जन्म तिथि और उड़ान की जानकारी जैसी अहम जानकारियां शामिल थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SpiceJet, SpiceJet Hack

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.