सोनू निगम का ऑनलाइन कंसर्ट मात्र 1 घंटे में 16 लाख से ज़्यादा बार देखा गया

सोनू निगम का यह लाइव कंसर्ट अब उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे आप दूसरे यूट्यूब चैनल्स पर देख सकते हैं।

सोनू निगम का ऑनलाइन कंसर्ट मात्र 1 घंटे में 16 लाख से ज़्यादा बार देखा गया

सोनू निगम ने किया 21 दिन के लॉकडाउन का स्वागत

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए सोनू निगम ने फैन्स को कहा शुक्रिया
  • दुबई से लाइव किया था सोनू निगन ने कंसर्ट
  • सोनू निगम का दावा 1 घंट के अंदर मिले 1.6 मिलियन व्यू
विज्ञापन
Coronavirus महामारी के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन का माहौल है। इस वजह से कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और गेमिंग सर्विस पर यूज़र्स की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां सेल्फ आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग इस वक्त जरूरत बन चुका है, उसी दौरान जाने-माने गायक सोनू निगम ने नया पर्सनल रिकॉर्ड कायम किया है। सोनू निगम का कहना है कि उन्होंने अपने ऑनलाइन कंसर्ट में सोशल मीडिया पर 1 घंटे के अंदर 1.6 मिलियन व्यू पााएं है। सोनू निगम ने यह भी कहा कि ऑडियंस के हिसाब से यह बॉलीवुड का सबसे बड़ा कंसर्ट साबित हुआ। यह कंसर्ट 22 मार्च रविवार जनता कर्फ्यू के दौरान  यूट्यूब पर लाइव किया गया था।

सोनू निगन ने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और यह खुलासा किया कि दुबई का लाइव कंसर्ट उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा कंसर्ट साबित हुआ है। सोनू निगम ने इस कंसर्ट में अपने कुछ सुपरहिट गाने गाए। इसके अलावा, उनके साथ इस दौरान रूसी वायलिन वादक ऐना, अदील और उनका खुद का बेटा मौजूद रहा। सोनू निगन में कहा, "यह जानकर काफी खुशी हुई कि लाखों लोगों ने प्राकृति द्वारा दी गई इस दुख की घड़ी को भुलाकर इस सकारात्मकता को महसूस किया।" उनके इस कंसर्ट की सफलता को देखते हुए सोशल मीडिया पर उस वक्त #SonuGoesLive हैशटैग ट्रेंड हो रहा था।

हालांकि, दुर्भाग्यपूर्ण यह लाइव कंसर्ट अब सोनू निगम के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे आप दूसरे यूट्यूब चैनल्स पर देख सकते हैं जिन्होंने कंसर्ट को रिकॉर्ड करके अपलोड किया है। इससे पहले सोनू निगम ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो अपने इस कंसर्ट की रिहर्सल करते दिखे थे। इस लाइव कंसर्ट के लिए फैन्स का धन्यवाद करने के अलावा, गायक ने भारत सरकार द्वारा किए 21 दिन के लॉकडाउन कदम की भी प्रशंसा की और लोगों को इस कदम का पालन करने को भी कहा।

सोनू निगम पहले ऐसे सेलेब्रिटी नहीं है, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लॉकडाउन के दौरान घर में बंद लोगों के लिए प्रदर्शन कर उन्हें उत्साहित करने की कोशिश की हो। John Legend, Keith Urban, Rob Thomas, James Blake, Garth Brooks, और Trisha Yearwood उन्हीं कुछ सेलेब्रिटीज़ के नाम है जो अपने फैन्स के लिए यूटूयब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव कंसर्ट करते हैं। यह है सोनू निगम का वो इंस्टाग्राम पोस्ट जिसके जरिए उन्होंने फैन्स को लाइव कंसर्ट के लिए इनवाइट किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sonu Nigam, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  2. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  3. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  4. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  6. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  7. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  8. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »