• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया को जवाबदेह होना चाहिएः IT मिनिस्टर

इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया को जवाबदेह होना चाहिएः IT मिनिस्टर

बीजेपी के सांसद सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा में Bulli Bai ऐप पर एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोशल मीडियो को जवाबदेह बनाना महत्वपूर्ण है

इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया को जवाबदेह होना चाहिएः IT मिनिस्टर

राज्यसभा में Bulli Bai ऐप से जुड़ा एक प्रश्न पूछा गया था

ख़ास बातें
  • Bulli Bai ऐप को लेकर विपक्षी दलों ने विरोध जताया था.
  • इस ऐप को चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है
  • इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं
विज्ञापन
इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि इंटरनेट सहित सभी जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उनका कहना था कि सरकार जब भी इंटरनेट के लिए कड़े कानून लाने और सोशल मीडिया गाइडलाइंस को मजबूत बनाने के बारे में बात करती है तो विपक्षी दलों की ओर से विरोध किया जाता है और वे इसे अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता को रोकने की एक कोशिश बताते हैं।

बीजेपी के सांसद सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा में Bulli Bai ऐप पर एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सोशल मीडियो को जवाबदेह बनाना महत्वपूर्ण है। इंटरनेट सहित सभी जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।" मोदी ने Bulli Bai ऐप सहित विभिन्न वेबसाइट्स पर महिलाओं के खिलाफ गतिविधियों के बारे में प्रश्न पूछा था।

शिव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने IT मिनिस्टर को पत्र लिखकर ऐप पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की नीलामी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में पुलिस ने इस ऐप को चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक छात्र शामिल था।

इस मामले में आईपीसी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत धाराएं लगाई गई हैं। इस ऐप को लेकर शिव सेना सहित कुछ विपक्षी दलों और संगठनों ने विरोध जताया था। इस पहले भी ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं जिनमें इस तरह की ऐप के जरिए उत्पीड़न करने की कोशिशें की गई थी। हालांकि, ऐसे मामलों में कई बार ऐप को विदेश से चलाए जाने के कारण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस को मुश्किल होती है। दिल्ली पुलिस ने सायबर पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई की थी। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि उनकी फोटो को एक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है और इसके जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने और जांच की मांग की थी। यह शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी जो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Internet, Safety, Government, Parliament, Regulation, Guidelines
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »