स्नैपडील का नया अंदाज, वेबसाइट और लोगो का बदला रंग-रूप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 15:07 IST
ख़ास बातें
  • नई रीब्रांडिंग के तहत टैगलाइन 'अनबॉक्स ज़िंदगी' है
  • नए डिज़ाइन में वर्मेलो कलर का इस्तेमाल किया गया है
  • कंपनी ने अपने सभी प्लेटफॉर्म की रीब्रांडिंग की है
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील की अब एक नई पहचान होगी। ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने अपना लोगो, वेबसाइट, इंटरफेस और ऐप को पूरी तरह से बदल दिया है। कंपनी ने ब्रांड को नया रूप देने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये निवेश निवेश किए हैं। अब स्नैपडील का लोगो रेड कलर (स्नैपडील के मुताबिक वर्मेलो) का है। कंपनी अब नई टैगलाइन 'अनबॉक्स ज़िंदगी' नाम से मार्केटिंग कर रही है।

स्नैपडील के रेड और ब्लू लोगो को अब वर्मेलो कलर बॉक्स से बदल दिया गया है। स्नैपडील का लक्ष्य अब नई रणनीति के साथ पहले ज्यादा कंज्यूमर सेंट्रिक होने की है। ई-कामर्स कंपनी ऑनलाइन खरीदारी करने वाले 10 करोड़ संभावित ग्राहकों को आकषिर्त करने पर विशेष जोर दे रही है। स्नैपडील का दावा है कि कंपनी अपनी कस्टमर केयर सर्विस को भी अपग्रेड कर रही है। कंपनी ने अपने पूरे ईकोसिस्टम की रीब्रांडिंग की है और ऐप को भी नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, डिलीवरी बॉक्स को भी नए लोगो और वर्मेलो कलर के साथ रीडिज़ाइन किया गया है।

सॉफ्ट बैंक समर्थित कंपनी ने ‘री-ब्रांडिंग पहल’ के लिये 200 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किए हैं। इस कैंपेन में कई बड़े नाम प्रसून जोशी, मैकैन और संगीतकार शंकर, अहसान और लॉय शामिल हैं। स्नैपडील ने यह कदम बड़े त्योहारी सीज़न से बिल्कुल पहले उठाया है और कंपनी की उम्मीद दूसरे अमेज़न और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने की है।

स्नैपडील के सह-संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बहल ने एक बयान में कहा, ‘‘देश में फिलहाल 5 से 6 करोड़ ऑनलाइन खरीदार हैं और ई-वाणिज्य कंपनी के लिये अगले 30 से 40 करोड़ लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे जो बहुत महत्वपूर्ण होगा। कंपनी का लक्ष्य अगले 10 करोड़ ऑनलाइन खरीदारों पर है।
Advertisement

स्नैप़ील की शुरुआत 2010 में हुई थी और अभी इसे सॉफ्टकॉर्प बैंक, टीबॉर्न कैपिटल, अलीबाबा ग्रुप, टेमासेक होल्डिंग्स, फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप, ईबे, नेक्सस वेंचर्स, इंटेल कैपिटल और रतन टाटा के समर्थन मिला हुआ है। ई-कॉमर्स का बाजार एक जबरदस्त बढ़ता हुआ बाजार है और नई ब्रांडिंग के जरिए स्नैपडील नए ग्राहकों के साथ बाजार में खुद को नए सिरे से स्थापित करना चाहती है।
Advertisement

स्नैपडील ने हाल ही में स्नैपडील गोल्ड प्रोग्राम की शुरुआत की थी। स्नैपडील ने यह प्रोग्राम अमेज़न प्राइम और फ्लिपकार्ट फर्स्ट के बाद लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.