10-इंच डिस्प्ले सहित इन नए फीचर्स के साथ Skoda Kushaq Anniversary Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नई स्कोडा कुशाक कार अब वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Kushaq Anniversary Edition की शुरुआती कीमत 15.59 लाख (एक्स-शोरूम) है
  • Style 1.5 DSG AMT टॉप वेरिएंट की कीमत 19.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • SUV में नए डोर-एज प्रोटेक्टर, एक क्रोम स्ट्रिप भी शामिल की गई है

Skoda Kushaq Anniversary Edition की शुरुआती कीमत 15.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Skoda ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया Kushaq Anniversary Edition लॉन्च किया। नया एडिशन सी-पिलर के साथ-साथ स्टीयरिंग व्हील पर 'एनीवर्सरी एडिशन' बैजिंग से लैस है। इसके अलावा, SUV में नए डोर-एज प्रोटेक्टर, एक क्रोम स्ट्रिप और अपहोल्स्ट्री पर नई कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ आता है। इंटीरियर में भी कुछ जोड़ है, जैसे कि नया एडिशन वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लेकर आता है। इससे पहले इस कार के Style वेरिएंट में 8-इंच का यूनिट मिल रहा था।

Skoda Kushaq Anniversary Edition की शुरुआती कीमत 15.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसके टॉप-स्पेक Style 1.5 DSG AMT वेरिएंट की कीमत 19.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कुछ नए फीचर्स या बदलावों की बात करें, तो स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन में सी-पिलर के साथ-साथ स्टीयरिंग व्हील पर 'एनीवर्सरी एडिशन' बैजिंग मिलता है। इसके अलावा, SUV में नए डोर-एज प्रोटेक्टर, एक क्रोम स्ट्रिप भी शामिल की गई है, जो पूरे दरवाजे पर फिट की गई है और अपहोल्स्ट्री पर नई कंट्रास्ट स्टिचिंग भी है।

इंटीरियर की बात करें, तो नई स्कोडा कुशाक कार अब वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। इससे पहले, सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण, कुशाक स्टाइल वेरिएंट 8 इंच के टचस्क्रीन यूनिट से लैस था।

अन्य सभी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पहले के समान हैं। Kushaq Anniversary Edition में समान 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर TSI इंजन मिलता है, जो 113 bhp की मैक्सिमम पावर और 175 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। एक 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी दिया गया है। एक अन्य इंजन ऑप्शन भी है, जो 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर TSI इंजन है। यह 148 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Skoda Kushaq, Skoda Kushaq Anniversary Edition
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  2. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  3. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  4. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  6. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  7. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  8. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  9. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.