क्रिकेटर शुभमन गिल दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस पहनकर प्रैक्टिस करते हुए देखे गए।
Photo Credit: X/Subhayan Chakraborty
शुभमन गिल ने पहना Temple डिवाइस
भारतीय क्रिकेट टीम (वनडे) के कप्तान शुभमन गिल अपने माथे पर एक चिप पहने हुए नजर आए। यह डिवाइस Temple चिप है जो कि अभी तक बाजार में रिलीज नहीं हुआ है। इस चिप को जोमेटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल की कंपनी द्वारा तैयार किया गया है, जो कि अभी तक बाजार में लॉन्च नहीं हुआ है। दरअसल भारतीय टीम न्यूजीलैंड में अपनी आगामी वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है। उससे पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान ईडन पार्क न्यू ऑकलैंड में केएल राहुल और ईशान किशन के साथ शुभमन गिल को देखा गया और उस वक्त उन्होंने माथे के पास Temple पहला हुआ था। आइए विस्तार से जानते हैं।
शरीर में बदलाव के साथ दिमाग की ट्रैकिंग
Temple चिप यह एक न्यूरो वियरेबल डिवाइस है। इस चिप के जरिए मस्तिष्क के ब्लड फ्लो का पता चलता है। यह यूजर्स को एक्ससरसाइज, मेडिटेशन और नींद और अन्य कंडीशन के दौरान बेहतर तरीके से गाइड करता है। इस डिवाइस में पीपीजी सेंसर लगाया गया है। यह काफी स्लिम है, जिससे आसानी से पहना जा सकता है। इस डिवाइस में दी गई ब्रेनफ्लो नाम की टेक्नोलॉजी शरीर में होने वाले बदलावों के दौरान दिमाग के ब्लड फ्लो से जुड़े सिग्नल को ट्रैक करती है।
पूरा दिन पहना जा सकता है
Temple आमतौर पर किसी स्मार्टवॉच, स्मार्ट बैंड या स्मार्ट रिंग से काफी अलग है, क्योंकि यह सिर्फ एक्टिविटी लेवल को ट्रैक करने की जगह बॉडी और दिमाग के काम करने के तरीके की जांच करता है। आधिकारिक तौर पर Temple को 24x7 पहनकर रखा जा सकता है और यह सुरक्षित है। अधिकतर समय डाटा ट्रांसमिशन बंद ही रहता है। यहां तक कि यह जब ऑन भी होता है तो टेंपल बहुत कम रेडियो पावर पर ऑपरेट करता है जिससे इसे FCC SAR टेस्टिंग की जरूरतों से छूट मिली है। 10 मिनट का अनुमान स्टैंडर्ड इस्तेमाल की कंडीशन पर बेस्ड है। FCC यानी कि फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन और SAR यानी कि स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट है।
पीवी सिंधु ने भी पहना Temple
शुभमन गिल से पहले बैडमिंटन प्लेयर और औलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु और कई इंफ्लूएंसर्स भी Temple चिप को पहने हुए नजर आ चुके हैं। यह डिवाइस अभी तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। Temple चिप के लिए प्री-ऑर्डर 1 नवंबर से शुरू होने वाले हैं। कंपनी इस चिप को 6 कलर एडिशन जैसे कि ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, डार्क मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक आदि में आएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन