Sennheiser Profile Wireless First Impression : कंटेंट क्र‍िएटर्स के कितने काम आएंगे ये माइक्रोफोन?

Sennheiser Profile Wireless को 29,900 रुपये में लॉन्‍च किया गया है। यह इस साल की पहली तिमाही यानी फर्स्‍ट क्‍वॉर्टर से उपलब्‍ध होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जनवरी 2025 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Sennheiser Profile Wireless भारत में लॉन्‍च हो चुके हैं
  • इस साल की पहली तिमाही से होंगे मार्केट में उपलब्‍ध
  • इनकी कीमत 29900 रुपये है

Sennheiser Profile Wireless का डिजाइन इसकी प्रमुख खूबियों में से एक है।

हाल के वर्षों में दुनियाभर में कंटेंट क्र‍िएशन का मार्केट तेजी से बढ़ा है। भारत जैसे देश में सस्‍ते मोबाइल डेटा, 5G की एंट्री और स्‍मार्टफोन्‍स के बढ़ते चलन ने ऑडियो-वीडियो कंटेंट क्र‍िएटर्स के लिए नई संभावनाएं तलाशी हैं। एक आंकड़े के अनुसार, देश में लगभग 25 से 35 लाख कंटेंट क्र‍िएटर्स हैं, जिनमें इन्‍फ्लूएंसर्स से लेकर यूट्यूबर्स शामिल हैं। किसी भी कंटेंट (ऑडियो-वीडियो) को तैयार करने में कई सारे टूल्‍स की जरूरत होती है। उनमें एक अहम टूल है माइक्रोफोन। आजकल हर कंटेंट क्रिएटर अच्‍छा वायरलैस माइक इस्‍तेमाल कर रहा है, ताकि सुनने-देखने वालों को ऑडियो के लिए परेशान ना होना पड़े। इस कैटिगरी में सैनहाइजर (Sennheiser), रोड (Rode), डीजेआई (DJI), होलीलैंड (Hollyland) जैसे ब्रैंड पॉपुलर हैं। हाल ही में सैनहाइजर ने अपना नया वायरलैस माइक्रोफोन- सैनहाइजर प्रोफाइल वायरलैस (Sennheiser Profile Wireless) लॉन्‍च किया है। मैं और मेरी टीम कुछ हफ्तों से इसे इस्‍तेमाल कर रहे हैं। कैसा है यह माइक्रोफोन? कंटेंट क्र‍िएटर्स के लिए कितने काम का है? आइए जानते हैं फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन में।   
 

Sennheiser Profile Wireless Price in India 

Sennheiser Profile Wireless को 29,900 रुपये में लॉन्‍च किया गया है। यह इस साल की पहली तिमाही यानी फर्स्‍ट क्‍वॉर्टर से उपलब्‍ध होगा। 
Advertisement
 

पैकेजिंग (Packaging) 

कंटेंट क्र‍िएटर्स को काफी सारा ताम-झाम लेकर चलना पड़ता है, इसीलिए उनके हरेक टूल में पैकेजिंग काफी अहम‍ियत रखती है। माइक्रोफोन के मामले में पैकेजिंग उम्‍दा होना इसलिए जरूरी है, क्‍योंकि अगर कोई कनेक्‍टर खो जाए, तो शूटिंग में दिक्‍कत आ सकती है। यहां तारीफ करनी होगी Sennheiser की, जिसने Profile Wireless माइक्रोफोन की पैकेजिंग में कोई वीक पॉइंट नहीं छोड़ा। 

इसके पाउच को आप एक हाथ से पकड़कर चल सकते हैं। पाउच खोलते ही मिलता है ऑल-इन वन सेटअप। आसान भाषा में कहें तो पाउच के अंदर एक अल्‍ट्रा पोर्टेबल चार्जिंग बार है, जिसमें माइक्रोफोन के सभी कॉम्‍पोनेंट फ‍िट हैं। चार्जिंग बार को हैंडहेल्‍ड (गन) माइक की तरह भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है।    

Sennheiser Profile Wireless की पैकेजिंग मुझे पसंद आई। इसका स्‍टाइल डिसेंट है। सबकुछ एक चार्जिंग बार के अंदर है, जिससे किसी टूल के खोने की गुंजाइश कम हो जाती है, बशर्ते आप लापरवाह ना हों। 
Advertisement
 

क्‍या मिलता है बॉक्‍स में? 

Sennheiser Profile Wireless एक 2 चैनल ऑल-इन वन माइक्रोफोन सिस्‍टम है। इसके सारे कॉम्‍पोनेंट्स चार्जिंग बार में है। इसमें एक रिसीवर, 2 माइक, दोनों माइकों में लगाने के लिए विंडस्‍क्रीन, चार्जिंग बार के टॉप में लगाने के लिए फोम वाली विंडस्‍क्रीन, 2 क्लिप ऑन माइक, 2 क्लिप मैगनेट, लाइ‍टनिंग एडप्‍टर, यूएसबी-सी एडप्‍टर, कोल्‍ड शू एडप्‍टर, 3.5mm टीआरएस कोइल्‍ड केबल विदआउट लॉक, यूएसबी सी टु यूएसबी-सी केबल मिलती है। 
 

Design 

Sennheiser Profile Wireless का डिजाइन इसकी प्रमुख खूबियों में से एक है। मैट फ‍िनिश में आने वाला चार्जिंग बार ढेर सारे कॉम्‍पोनेंट्स से पैक होने के बावजूद लाइटवेट है। इसका साइज आपकी हथेली जितना है। चार्जिंग बार में तीन बटन और एक कम्‍पार्टमेंट है, जिसके अंदर सभी टूट मिल जाते हैं। इन्‍हें निकालना और वापस फ‍िट करना आसान है। कंपनी ने चार्जिंग बार में सभी चीजें दी हैं, जिससे इसे कहीं भी लाना, ले जाना आसान हो जाता है। 
 

How to Use 

Sennheiser Profile Wireless के हरेक कॉम्‍पोनेंट को अलग से समझना जरूरी है, तभी आप इसे इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 
सबसे पहले बात रिसीवर की। सिर्फ एक बटन दबाकर यह चार्जिंग बार से बाहर निकल आता है। इसमें मौजूद डिस्‍प्‍ले से आपको इसे इस्‍तेमाल करने में आसानी होगी। डिस्‍प्‍ले में दोनों माइक की कनेक्टिविटी प्रदर्शित होती है। माइक और रिसीवर अगर एक-दूसरे से बहुत ज्‍यादा दूर हों, तो डिस्‍प्‍ले सिग्‍नल कम होने लगते हैं। इसके अलावा, डिस्‍प्‍ले में बैटरी परसेंटेज और साउंड कनेक्टिविटी का पता चलता है। इसमें तीन मोड- मोनो, स्‍टीरियो और सेफ्टी दिए गए हैं, जिनका इस्‍तेमाल आप रिकॉर्डिंग के दौरान कर पाएंगे। रिसीवर को स्‍मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्‍कटॉप और कैमरों से कनेक्‍ट किया जा सकता है। 
Advertisement
  
अगला अहम कॉम्‍पोनेंट है, माइक। Sennheiser Profile Wireless में दो माइक हैं। दोनों माइक एकसाथ और अलग-अलग भी रिसीवर से कनेक्‍ट किए जा सकते हैं। खास बात है कि बिना रिसीवर से कनेक्‍ट हुए भी माइकों से रिकॉर्डिंग की जा सकती है, क्‍योंकि इनमें ऑडियो फाइल्‍स सेव हो जाती हैं। शूटिंग के दौरान अगर कभी माइक और रिसीवर के बीच कनेक्टिविटी टूट जाए तो माइक अलग से रिकॉर्डिंग कर लेते हैं, जिससे ऑडियो इंटरप्‍ट नहीं होता। 

दोनों माइकों में तीन लाइट्स जलती है। एक इनकी बैटरी का संकेत है। दूसरा कनेक्टिविटी का और तीसरी लाइट तब जलती है जब रिकॉर्डिंग चालू हो। दोनों माइक चार्जिंग बार में चार्ज होते रहते हैं और इन्‍हें अलग से टाइप-सी केबल से भी चार्ज किया जा सकता है।  
Advertisement

चार्जिंग बार में मौजूद बाकी कॉम्‍पोनेंट्स अलग-अलग तहर से कनेक्टिविटी के लिए हैं और अपना काम बखूबी करते हैं। मुझे खासतौर पर पसंद आए इनके साथ मिलने वाले क्लिप मैग्‍नेट। ये माइक से चिपक जाते हैं। रिकॉर्डिंग के दौरान इनका इस्‍तेमाल माइक को छुपाने के लिए किया जाता है। आसान भाषा में कहूं तो शूटिंग के दौरान आप माइक को शर्ट के अंदर डालकर बाहर से क्लिप मैग्‍नेट से उन्‍हें अटैच कर सकते हैं। इससे वीडियो में सिर्फ क्लिप मैग्‍नेट नजर आता है। इसी तरह दोनों माइक, लैव (Lav) माइक से भी अटैच हो जाते हैं। 
 

कैसी है ऑडियो क्‍वॉलिटी 

वायरलैस माइक्रोफोन्‍स का डिजाइन या लुक कितना भी काबिले-तारीफ तारीफ हो, मायने रखती है उनकी ऑडियो क्‍वॉलिटी। शुरुआती 20 दिनों तक इस्‍तेमाल के बाद मुझे यह कहने में झिझक नहीं है कि Sennheiser Profile Wireless की ऑडियो क्‍वॉलिटी कंटेंट क्र‍िएटर्स को जरूर पसंद आएगी। इससे रिकॉर्ड किए गए साउंड में अच्‍छा बास जनरेट होता है। आवाज जरा भी पतली या लाउड नहीं लगती। साउंड में कोई नकलीपन नहीं मिलता। हालांकि इसमें हमें नॉइस कैंसिलेशन का ऑप्‍शन नहीं मिला। फ‍िर भी यह आसपास के नॉइस को कम से कम कैप्‍चर करता है, जिसे एडिट‍िंग में क्‍लीन किया जा सकता है।  

Advertisement
हमने दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस में भीड़-भीड़ वाले एरिया में इसे इस्‍तेमाल किया, माइक ने नॉइस तो कैप्‍चर किया, लेकिन आवाज पर उसका पूरा फोकस था। हमने Sennheiser Profile Wireless को रिसीवर+माइक, सिर्फ माइक रिकॉर्डिंग और गन माइक के रूप में इस्‍तेमाल किया। हर लेवल पर इसकी ऑडियो क्‍वॉलिटी ने संतुष्‍ट किया। 
 
 

Facts  

  • Sennheiser Profile Wireless पहला और इकलौता 2.4 GHz वायरलैस सिस्‍टम है, जो गन माइक के साथ आता है। 
  • इसे चार्जिंग बार के साथ 15 घंटे से ज्‍यादा यूज किया जा सकता है। 
  • बिना चार्जिंग बार के इसके माइक 7 घंटे से ज्‍यादा चल जाते हैं। 
  • माइकों में 30 घंटे की रिकॉर्डिंग स्‍टोर रह सकती है। 
  • पूरा चार्जिंग बार तीन घंटे में चार्ज हो जाता है। 
  • यह बिना ऐप कनेक्टिविटी के काम करता है। 
  • इसके रिसीवर का डिस्‍प्‍ले ऑटो-रोटेट हो जाता है। 
  • रिसीवर और माइक के बीच 245 मीटर की रेंज है यानी दोनों एक-दूसरे से काफी दूर तक कनेक्‍ट रह सकते हैं। इसकी लेटेंसी काफी कम है। सिग्‍नल वीक होने पर ऑडियो, माइक में रिकॉर्ड और सेव हो जाता है।  
 

क्‍या यह एक बेस्‍ट डील है? 

Sennheiser एक जर्मन ऑडियो इक्विपमेंट मैन्‍युफैक्‍चरर है और ऑडियो सेगमेंट में इसे महारत हासिल है। नए Sennheiser Profile Wireless मुख्‍य रूप से उन कंटेंट क्र‍िएटर्स के लिए जो रोजाना कंटेंट बनाते हैं और बड़े लेवल पर प्रोडक्‍शन करते हैं। छोटे कंटेंट क्र‍िएटर्स को 29900 रुपये कीमत ज्‍यादा लग सकती है, लेकिन यकीन मानिए यह वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट होगा। आपको किसी भी तरह का वीडियो (डेली व्‍लॉग्‍स, पॉडकास्‍ट, इंटरव्‍यू, यूट्यूब वी‍डियो) बनाने के लिए दूसरे माइक्रोफोन्‍स की तरफ झांकना भी नहीं पड़ेगा। हालांकि इन्‍हें खरीदने से पहले टेक्‍निकल चीजों को अच्‍छे से समझ लें। उसके लिए आप Gadgets360 हिंदी के यूट्यूब चैनल पर Sennheiser Profile Wireless की Unboxing देख सकते हैं। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.