सेमीकंडक्टर बनाने वाली Intel में होगी हजारों वर्कर्स की छंटनी

इंटेल के वर्कर्स की कुल संख्या लगभग 1,08,000 की है। पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 19:34 IST
ख़ास बातें
  • इसका उद्देश्य ब्यूरोक्रेसी समाप्त करना और मैनेजमेंट को संतुलित बनाना है
  • पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की गिरावट हुई है
  • इंटेल के वर्कर्स की कुल संख्या लगभग 1,08,000 की है

पिछले तीन वर्षों में कंपनी की सेल्स में गिरावट हुई है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Intel ने अपनी वर्कफोस्स को 20 प्रतिशत से अधिक घटाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य ब्यूरोक्रेसी को समाप्त करना और मैनेजमेंट को संतुलित बनाना है। पिछले महीने इंटेल के नए चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Bu Tan के कार्यभार संभालने के बाद से यह पहली बड़ी रिस्ट्रक्चरिंग होगी। 

Bloomberg News की रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इंटेल का टारगेट इंजीनियरिंग पर फोकस करने वाला कल्चर दोबारा बनाने का है। पिछले वर्ष भी कंपनी ने लगभग 15,000 वर्कर्स की छंटनी करने की जानकारी दी थी। इंटेल के वर्कर्स की कुल संख्या लगभग 1,08,000 की है। पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इंटेल का शेयर मंगलवार को लगभग 19.50 डॉलर पर बंद हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स के मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी में Nvidia जैसे राइवल्स ने सेंध लगाई है। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सेगमेंट में भी यह पिछड़ रही है। पिछले तीन वर्षों में कंपनी की सेल्स में गिरावट हुई है। Cadence Design Systems में कई वर्ष बिताने वाले Tan ने इंटेल के ऐसे एसेट्स को अलग करने की योजना बनाई है जो उनके विजन के अनुसार नहीं हैं। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपनी प्रोग्रामेबल चिप्स यूनिट Altera में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी Silver Lake Management को बेचने की जानकारी दी थी। 

हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस में Tan ने कहा था कि इंटेल को अपनी बैलेंस शीट में सुधार करने और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को बेहतर बनाने की जरूरत है। कंपनी के मौजूदा वित्त की पहली तिमाही के रिजल्ट की गुरुवार को घोषणा की जाएगी। हालांकि, एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी के लिए रेवेन्यू में कमी का सबसे बुरा दौर बीत गया है। लगभग दो वर्ष पहले इंटेल ने CEO सहित मैनेजमेंट और सीनियर स्टाफ की सैलरी में कटौती की थी। कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में कमी होने की वजह से यह फैसला किया गया था। कंपनी के मिड-लेवल के वर्कर्स के लिए बेस पे में लगभग पांच प्रतिशत और तत्कालीन चीफ एग्जिक्यूटिव Pat Gelsinger के लिए 25 प्रतिशत तक कटौती की गई थी। इसके अलावा कंपनी की एग्जिक्यूटिव लीडरशिप टीम की सैलरी में 15 प्रतिशत की कटौती हुई थी। 
Advertisement

 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.