Samsung ने CES 2026 से पहले पेश किया सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला 77 इंच QD-OLED टीवी

Samsung डिस्प्ले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में अपने लेटेस्ट डिवाइस, कॉन्सेप्ट और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने लेटेस्ट 77 इंच QD-OLED पैनल को पेश कर दिया है।
  • सैमसंग डिस्प्ले के इस पैनल की अधिकतम ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है।
  • CES 2026 का आयोजन 6 से 9 जनवरी तक लास वेगास में होने वाला है।

Samsung QD-OLED TV में 77 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung डिस्प्ले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में अपने लेटेस्ट डिवाइस, कॉन्सेप्ट और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने वाला है, लेकिन इससे 2 दिन पहले कंपनी ने स्मार्ट टीवी के लिए लेटेस्ट 77 इंच QD-OLED पैनल को पेश कर दिया है। यह अधिकतम ब्राइटनेस और बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है जो कि पिछले साल के QD-OLED पैनल के मुकाबले में ज्यादा है। इस पैनल को जल्द ही आगामी स्मार्ट टीवी में उपयोग किया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सैमसंग डिस्प्ले के इस पैनल की अधिकतम ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। कंपनी ने CES 2026 से पहले इस नए पैनल को पेश करते हुए इसे दुनिया का सबसे ब्राइटन सेल्फ-एमिसिव डिस्प्ले बताया है, जिसे सीईएस 2026 में भी दिखाया जाएगा। क्यूडी-ओएलईडी पैनल RGB कंपोंनेट की अधिकतम ब्राइटनेस को मिलाकर अपनी ब्राइटनेस बेहतर करता है। यह टेक्नोलॉजी कलर में सुधार करती है और व्हाइट सबपिक्सल वाले ओएलईडी पैनल के मुकाबले में ज्यादा क्लैरिटी प्रदान करती है। 

Advertisement

यह पैनल एआई बेस्ड इमेज ऑप्टिमाइजेशन का भी सपोर्ट करता है, जिससे टीवी कंटेंट और माहौल के अनुसार पिक्चर क्वालिटी ऑटोमैटिक एडजेस्ट हो सकती है। सैमसंग इस नई जेन के पैनल का उपयोग 2026 में लॉन्च होने वाले अपने हाई-एंड ओएलईडी टीवी में करने वाला है। यह पैनल एआई बेस्ड पिक्चर क्वालिटी ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी के साथ भी कंपेटिबल है, जिनका उपयोग सैमसंग के आगामी हाई-एंड टीवी में किया जाएगा।

CES 2026 का आयोजन 6 से 9 जनवरी तक लास वेगास में होने वाला है। सैमसंग डिस्प्ले CES में AI बेस्ड OLED कॉन्सेप्ट की एक सीरीज भी शोकेस करेगा। कंपनी AI OLED बॉट का शोकेस करेगी, जो 13.4 इंच की OLED डिस्प्ले वाला एक छोटा रोबोट है और एक टीचिंग एसिस्टेंट के तौर पर काम करता है। अन्य कॉन्सेप्ट डिवाइसेज में AI OLED टर्नटेबल और AI OLED कैसेट शामिल हैं, जो सर्कुलर OLED पैनल वाले स्पीकर सिस्टम हैं। यह रियल टाइम में म्यूजिक रिकमेंड करता है और विजुअल कंटेंट दिखाता है।

Samsung डिस्प्ले एग्जीबिशन में एक ड्यूराबिलिटी जोन बनाया है। एक टेस्टिंग एरिया में एक रोबोटिक आर्म एक 18 फोल्डेबल OLED पैनल पर बास्केटबॉल फेंकता है। बार-बार इफेक्ट पड़ने के बाद भी पैनल पूरा तरह से काम करता रहता है। अन्य टेस्टिंग एरिया में अन्य स्क्रीन टेक्नोलॉजी के साथ उनकी ड्यूराबिलिटी की तुलना करने के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले पर स्टील की बॉल गिराई जाती हैं। इसके साथ सैमसंग यह दिखाना चाहता है कि उसकी डिस्प्ले एडवांस होने के साथ ड्यूराबिलिटी में कितनी दमदार हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Display, Samsung Smart TV, CES 2026

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.