• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Samsung फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले भारत में लॉन्च करेगी AI फीचर्स वाली 10 वॉशिंग मशीन

Samsung फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले भारत में लॉन्च करेगी AI फीचर्स वाली 10 वॉशिंग मशीन

Samsung इस साल फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले 10 नई AI-पावर्ड वॉशिंग मशीन भारत में लॉन्च करेगी।

Samsung फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले भारत में लॉन्च करेगी AI फीचर्स वाली 10 वॉशिंग मशीन

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • ये वॉशिग मशीन कंपनी की प्रीमियम Bespoke AI प्रोडक्ट रेंज का हिस्सा हैं
  • ये लाइनअप इंटेलिजेंट फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लिए डिजाइन्ड हैं
  • हाल ही में Samsung ने भारत में कुछ नई वॉशिंग मशीन्‍स लॉन्‍च की थीं
विज्ञापन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने इस साल फेस्टिव सीजन से पहले 10 वाशिंग मशीन पेश करने की अपनी योजना की घोषणा की है। कंपनी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फ्रंट-लोड AI-पावर्ड वॉशिंग मशीन (Samsung Front-Load AI-Powered Washing Machine) के लिए एक टीजर भी जारी किया था, जिसे इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाना है। Samsung के अपकमिंग मॉडल एडवांस कनेक्टिविटी, पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस और बेहतर एफिशिएंसी का वादा करते हैं। AI-पावर्ड फीचर्स के जरिए कपड़े धोने के कार्यों को आसान बनाना, उन्हें स्मार्ट और अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। यह घोषणा Samsung के अप्रैल 2024 में Bespoke AI होम एप्लायंसेज के लॉन्च के बाद हुई है, जो बेहतर सुविधा और स्थिरता के लिए AI टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं।

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि कंपनी इस साल फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले 10 नई AI-पावर्ड वॉशिंग मशीन भारत में लॉन्च करेगी। ये वॉशिग मशीन कंपनी की होम अप्लायंसेज की प्रीमियम Bespoke AI रेंज का एक हिस्सा हैं, जो इंटेलिजेंट फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ व्यक्तिगत अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "इस साल फेस्टिव सीजन से पहले, सैमसंग एआई-संचालित वाशिंग मशीन की रोमांचक मेड इन इंडिया लाइन-अप लॉन्च करेगी। वॉशिंग प्रक्रिया के हर चरण में पूरी तरह से लोडेड एआई इनोवेशन के साथ नई लाइन अप में 10 मॉडल होंगे। यह सीरीज लॉन्ड्री मार्केट में गेम चेंजर साबित होने की उम्मीद है, जबकि सैमसंग इंडिया के वॉशिंग मशीन के समग्र पोर्टफोलियो का विस्तार होगा।"

सैमसंग इंडिया का कहना है कि कपड़े धोने की महनत को कम करते हुए, जल्द लॉन्च होने वाली वाशिंग मशीन में AI-पावर्ड फीचर्स की एक लंबी रेंज यूजर्स की जीवन शैली को आसान बनाने का काम करेगी। सैमसंग ने इस साल अप्रैल में भारतीय यूजर्स के लिए Bespoke AI होम अप्लायंसेज की अपनी 2024 लाइनअप को पेस किया था। ये प्रोडक्ट्स एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और SmartThings से लैस आते हैं और हाइपर-कनेक्टेड इकोसिस्टम को सपोर्ट करते हैं।

हाल ही में Samsung ने भारत में कुछ नई वॉशिंग मशीन्‍स लॉन्‍च की थीं। ये आर्टिफि‍शियल इंटेलिजेंस (AI) से पावर्ड बाई-लिंगुअल AI EcoBubble वॉशिंग मशीन हैं। नई लाइनअप का सबसे खास फीचर ‘AI वॉश' है, जो बिना यूजर की मदद के कपड़ों को धोने का काम खुद संभालने का दावा करता है। इसके अलावा, एयर वॉश टेक्‍नॉलजी और सुपर स्पीड साइकल जैसे इंटेलिजेंट फीचर भी हैं। एयर वॉश टेक्नॉलजी कपड़ों को पानी से धोए बिना ही उनसे आने वाली महक को खत्म करती है और कीटाणुओं का सफाया करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »