Samsung ने लॉन्च किए नए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर, 5 स्टार रेटिंग के साथ स्टाइल डिजाइन, कीमत ₹19,999 से शुरू

Samsung ने भारतीय बाजार में आज 183 लीटर का नया सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के 3 स्टार मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।
  • Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की कैपेसिटी 183 लीटर है।
  • Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है।

Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की कैपेसिटी 183 लीटर है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में आज 183 लीटर का नया सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पेश कर दिया है, जिसमें 8 मॉडल शामिल हैं। ये फ्रिज आकर्षक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और शानदार ड्यूरैबिलिटी के साथ भारतीय परिवारों के लिए तैयार किए गए है जो कि किफायती दामों में स्टाइलिश फ्रिज चाहते हैं। ये फ्रिज बेगोनिया और वाइल्ड लिली जैसे फूलों वाले डिजाइन में आते हैं। इसके अलावा ये फ्रिज ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आएंगे, जिसमें ग्राहकों को 3 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग्‍स का भी विकल्प मिलता है। यहां हम आपको सैमसंग के इन फ्रिज के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Single Door Refrigerator Price

Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के 3 स्टार मॉडल की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं 5 स्टार मॉडल की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है।

Advertisement

Samsung Single Door Refrigerator Features

Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की नई रेंज में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ 20 साल की वारंटी आती है। ये फ्रिज एनर्जी की बचत करते हुए शांत तरीके से संचालन करते हैं। स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ रेफ्रिजरेटर वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी आसान से स्टेबल रहते हैं, जिससे खतरा कम हो जाता है। फ्रिज के अंदर एक एलईडी लैंप दी गई है जो कि रोशनी प्रदान करती है। अंदर दिए गए टफन्ड ग्लास शेल्व्स 175 किलोग्राम तक वजन का लोड रख सकते हैं, जिससे भारी बर्तनों में सामान रखा जा सकता है। वहीं कुछ मॉडल में 11.8 लीटर की अतिरिक्त स्टोरेज के साथ बेस स्टैंड ड्रॉअर भी है। सिंगल डोर फ्रिज की इस रेंज को खूबसूरती को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बेगोनिया और वाइल्ड लिली फ्लोरल पैटर्न किचेन के लुक को बेहतर बनाते हैं। वहीं इनका स्लीक ग्रैंडे डोर डिजाइन के साथ बार हैंडल प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है। 

Samsung भारत के डिजिटल अप्लायंसेज बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट, घुफरान आलम ने कहा कि "हमारी इस नई सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के साथ हम सैमसंग के डिजाइन और टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक ऐसा उत्पाद ला रहे हैं जो सुंदर भी है और बढ़िया काम भी करता है। फ्लोरल पैटर्न वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर भारतीय ग्राहकों को बहुत पसंद हैं, जो हमारी कुल सिंगल डोर बिक्री का 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा हैं। भारतीय ग्राहक अब ऐसे उपकरण चाहते हैं जो उनके घर की सजावट के साथ अच्छे लगें और शानदार प्रदर्शन भी करें। यह नई रेंज यही देती है: स्टाइल, सुविधा और लंबे समय तक भरोसेमंद काम।"

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.