Samsung की AI वाली वॉशिंग मशीन, कपड़ों को गीला किए बिना करेगी साफ, प्रेस करने का भी झंझट खत्म!

Samsung ने भारतीय बाजार में Bespoke AI वॉशर ड्रायर को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2025 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Bespoke AI Washer Dryer में 12 किलो वॉशिंग और 7 किलो ड्रायर है।
  • Samsung Bespoke AI Washer Dryer का AI वॉश फीचर है।
  • Samsung Bespoke AI Washer Dryer की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है।

Samsung Bespoke AI Washer Dryer की कैपेसिटी 12 किलो है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में Bespoke AI वॉशर ड्रायर को लॉन्च कर दिया है। यह सैमसंग की पहली एआई वाली वॉशिंग मशीन है जो कि 12 किलो वॉश और 7 किलो ड्राई की सुविधा प्रदान करती है। यह वॉशिंग मशीन कपड़े धोने, हर मौसम में कपड़े धोने और इंटेलिजेंट तरीके से कपड़े धोने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे यह बड़े परिवारों के साथ शहरो में बहुत उपयोगी है। यह मशीन यूजर्स को एआई वॉश जैसे फीचर्स प्रदान करती है। इसके जरिए यूजर्स ज्यादा इंटेलिजेंट और एफिशिएंट तरीके से कपड़ों की धुलाई कर पाएंगे। यहां हम आपको Samsung Bespoke AI Washer Dryer के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Bespoke AI Washer Dryer Price

Samsung Bespoke AI Washer Dryer की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। यह वॉशिंग मशीन बिक्री के लिए सैमसंग की आधिकारिक साइट, रिटेल आउटलेट और प्रमुख ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है। सैमसंग इस नई वॉशिंग मशीन के साथ 20 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

Advertisement

Samsung Bespoke AI Washer Dryer Features

Samsung Bespoke AI Washer Dryer में 12 किलो वॉशिंग और 7 किलो ड्रायर की सुविधा दी गई है। इस वॉशिंग मशीन में AI एनर्जी फीचर दिया गया है जो कि एनर्जी की खपत को 70 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है। यह मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि यूजर्स को बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी प्रदान करती है, इसके साथ यह कम शोर में ऑपरेट करती है, जिसके जरिए इसे लंबे समय तक आसानी से कपड़े धोने और सुखाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसका सुपरस्पीड फीचर मात्र 39 मिनट में पूरे लोड की धुलाई करता है, जिससे कपड़ों की बेहतर तरीके से क्लीनिंग होती है और सुरक्षा भी बरकरार रहती है।

Bespoke AI Washer Dryer का AI वॉश फीचर धुलाई को ज्यादा प्रभावी बनाने और गंदगी को कम करने के लिए एडवांस 5 लेवल सेंसिंग का उपयोग करता है। यह हर लोड में कपड़े के वजन और कोमलता का पता लगाता है, गंदगी के स्तर पर नजर रखता है और पानी और डिटर्जेंट के लेवल को कस्टमाइज करके बेहतर धुलाई प्रदान करता है। यह वॉशिंग मशीन AI Ecobubble टेक्नोलॉजी से लैस है, जो कि कपड़ों की कोमलता बनाए रखते हुए गंदगी हटाने की क्षमता को 20% तक बढ़ाकर धुलाई की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। वहीं इसका एयर वॉश फीचर कपड़ों और बिस्तरों को बिना धोए, उबाले, रगड़े और यहां तक की डिटर्जेंट का इस्तेमाल किए बिना ही बदबू दूर करके फ्रेश कर देता है। इससे उनमें फ्रेश महक आती है और कपड़े दोबारा इस्तेमाल के लायक हो जाते हैं। इसका स्मार्टथिंग्स रिंकल प्रिवेंट फीचर सूखे कपड़ों को रिंकल फ्री रखने में मदता है, जिससे प्रेस करने का झंझट कम हो जाता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.