अब घर बैठे निपटा सकेंगे RTO से जुड़े काम, 58 सर्विसेज हुईं ऑनलाइन

ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि इन सेवाओं को ऑनलाइन करने से RTO ऑफिस में लोगों की भीड़ कम होगी और नागरिकों का कीमती समय बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 सितंबर 2022 11:21 IST
ख़ास बातें
  • सेवाओं को ऑनलाइन करने से RTO ऑफिस में लोगों की भीड़ होगी कम
  • सरकारी कार्यालय में तेजी से होगा काम
  • कई घंटों का काम मिनटों में हो सकेगा पूरा

अब 58 सेवाओं के लिए RTO या रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के नहीं लगाने होंगे चक्कर

ड्राइविंग लाइसेंस या व्हीकल रजिस्ट्रेशन से जुड़े कामों के लिए अब आपको RTO या रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने RTO से जुड़ी 58 सेवाओं को अब ऑनलाइन कर दिया है। यानि कि आप घर बैठे ही लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी और रिन्यूल जैसी सुविधाएं पा सकेंगे। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि लोगों के कीमती समय को जितना संभव हो सके, बचाया जा सके। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधार वैरिफिकेशन के जरिए सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, हालांकि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आधार वैरिफिकेशन स्वैच्छिक होगा। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 16 सितंबर को S.O. 4353(E) जारी किया है, जिसमें ऑनलाइन की गई सेवाओं का जिक्र किया गया है। मंत्रालय ने RTO से जुड़ी 58 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि इन सेवाओं को ऑनलाइन करने से RTO ऑफिस में लोगों की भीड़ कम होगी और नागरिकों का कीमती समय बचाया जा सकेगा। मंत्रालय ने कहा है कि ये ऐसी सेवाएं हैं जिन्हें घर बैठे आसानी से किया जा सकता है क्योंकि इनमें गाड़ी चलाकर दिखाने जैसे जरूरतें नहीं शामिल होंगी। आखिर कौन सी सेवाएँ हुई हैं ऑनलाइन, इसकी लिस्ट यहां दी जा रही है- 
Advertisement
 

ये सर्विसेज अब ऑनलाइन होंगी उपलब्ध

लर्नर लाइसेंस और डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन देना
लर्नर लाइसेंस में एड्रेस, नाम, फोटो में कोई बदलाव हो करना
डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन
Advertisement
ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, एड्रेस में कोई बदलाव हो करना
व्हीकल के टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन
मोटर वाहन के अस्थाई पंजीकरण के लिए आवेदन
Advertisement
परमिट संबंधी सर्विसेज
डुप्लीकेट फिटनेस सर्टिफिकेट 
 

क्यों की गईं सर्विसेज ऑनलाइन, क्या है लाभ?

परिवहन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सेवाओं को ऑनलाइन करने से कई तरह के लाभ नागरिकों को मिलेंगे, साथ ही सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। ये हैं फायदे- 
Advertisement
- सरकारी कार्यालय में तेजी से होगा काम
- आरटीओ ऑफिस के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- कीमती समय और पैसे की होगी बचत
Advertisement
- लोगों के जीवनशैली होगी और अधिक आसान
- आरटीओ ऑफिस में लगने वाली लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा
- कई घंटों का काम मिनटों में हो सकेगा पूरा
- संपर्करहित या फेसलैस तरीके से होगा काम, महामारी जैसी स्थिति में रहेगी सेफ्टी
- व्यक्तिगत मुलाकात की जरूरत हो जाएगी खत्म। 

RTO संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन करने से लोगों का समय तो बचेगा ही, इसके अलावा परिवहन कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के कामकाज में भी कुशलता देखने को मिलेगी। तो अब आप घर बैठे ही आरटीओ ऑफिस से जुड़े उन कामों को मिनटों में निपटा सकते हैं जिनमें व्हीकल चलाकर दिखाने की आवश्यकता न हो। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.