रॉयल एनफील्ड की हंटर की बिक्री 2 लाख यूनिट्स से पार, विदेश में भी जोरदार डिमांड

पिछले वर्ष लॉन्च की गई रॉयल एनफील्ड की इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी
  • यह 17 इंच के व्हील्स वाली कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़कर 61,407 यूनिट्स की रही थी

कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की Hunter 350 की एक वर्ष से कम में बिक्री दो लाख यूनिट्स को पार कर गई है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई इस मोटरसाइकिल की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी। कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है। 

यह 17 इंच के व्हील्स वाली रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है। इससे इसे चलाने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर हुआ है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मेटियोर 350 के समान इसमें 349 cc का इंजन है। इसकी विदेश में भी जोरदार डिमांड है। इसे इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बेचा जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसे ब्राजील में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने कहा, "हंटर 350 मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय है। हमें इसकी एक वर्ष से कम में दुनिया भर में दो लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री पर गर्व है। इसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी काफी पसंद किया जा रहा है। हमारे चेन्नई में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और हमारे ग्लोबल रिटेल नेटवर्क के दम पर हमें हंटर 350 की बढ़ती डिमांड को पूरा करने का विश्वास है।" 
Advertisement

पिछले महीने कंपनी की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़कर 61,407 यूनिट्स की रही थी। रॉयल एनफील्ड ने पिछले वर्ष के इसी महीने में 50,265 यूनिट्स बेची थी। इसकी जून में एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल सेल्स 77,109 यूनिट्स की रही। रॉयल एनफील्ड को 350 cc की क्षमता वाली मोटरसाइकिल्स में अधिक डिमांड मिल रही है। कंपनी के पास इस रेंज में Bullet, Hunter, Classic और Meteor मौजूद हैं। इसने जून में 350 cc मोटरसाइकिल्स की 68,554 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

हालांकि, कंपनी की 350-600 cc मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 23 प्रतिशत घटकर 8,445 यूनिट्स की रही। रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगरी में भी जल्द शुरुआत कर सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड और Stark Future के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। रॉयल एनफील्ड इस मोटरसाइकिल के लिए बैटरी और मोटर भी बना सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.