648 सीसी इंजन और 15.7 लीटर फ्यूल टैंक के साथ Royal Enfield Super Meteor 650 हुई पेश

Royal Enfield Super Meteor 650 के फ्रंट में 19 इंच का व्हील और रियर में 16 इंच का व्हील है। Super Meteor 650 में टू-पिस्टन कैलिपर के साथ एक सिंगल 320mm डिस्क मिलता है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 12:48 IST
ख़ास बातें
  • मोटरसाइकिल में 648 cc का पैरेलल-ट्विन ऑयल/एयर कूल्ड इंजन शामिल
  • Super Meteor 650 में फ्रंट में 19 इंच और रियर में 16 इंच व्हील दिए गए हैं
  • इसमें 15.7 लीटर की टीयर ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक मिलता है

Royal Enfield Super Meteor 650 में मौजूदा Continental GT 650 वाला इंजन शामिल है

Royal Enfield ने चल रहे EICMA 2022 मोटरसाइकिल शो में Super Meteor 650 से पर्दा उठा दिया है। Interceptor और Continental GT 650 के बाद यह RE का तीसरा 650 cc मॉडल है। इस मॉडल को कंपनी चार साल पहले EICMA में दिखा चुकी है। सुपर मीटियोर 650 का डिजाइन एक पारंपरिक क्रूजर से लिया गया है, जिसमें लो राइडिंग पोजीशन और टीयर ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक मिलता है। मोटरसाइकिल में 648 cc का पैरेलल-ट्विन ऑयल/एयर कूल्ड इंजन है, जिसमें सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है। इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 bph की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Royal Enfield ने Super Meteor 650 की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपकमिंग  Rider Mania 2022 में भारत के लिए इसकी कीमत की घोषणा करेगी। यह इवेंट इस महीने के अंत में गोवा में आयोजित किया जाएगा। 
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, सुपर मीटियोर 650 का डिजाइन एक पारंपरिक क्रूजर से लिया गया है, जिसमें लो राइडिंग पोजीशन और टीयर ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें पिछले टायर के लिए एक फेंडर दिया गया है। हेडलाइट राउंड शेप में आती है, जो LED है। इसमें टू-पीस स्कैलप्ड सीट मिलती है, जिसमें ग्रैबरेल नहीं है। डिजाइन काफी हद तक Meteor 350 से प्रेरित है, लेकिन यह निश्चित तौर पर 350 से काफी बड़ी और मस्कुलर लगती है।

Royal Enfield Super Meteor 650 में 648cc का पैरेलल-ट्विन ऑयल/एयर कूल्ड इंजन है, जिसमें सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है। इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 bph की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मोटरसाइकिल ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर बनी है। मोटरसाइकिल में 43mm अपसाइड डाउन फोर्क्स के साथ 120mm ट्रेवल अप फ्रंट है, जो किसी भी Royal Enfield मोटरसाइकिल में पहली बार है। इसमें रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के लिए 101mm ट्रेवल मिलता है। 
Advertisement

मोटरसाइकिल के फ्रंट में 19 इंच का व्हील और रियर में 16 इंच का व्हील है। जहां तक ​​ब्रेकिंग का सवाल है, Super Meteor 650 में टू-पिस्टन कैलिपर के साथ एक सिंगल 320mm डिस्क मिलता है, जबकि पीछे 300mm डिस्क मिलती है। डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में पेश किया गया है। मोटरसाइकिल में 15.7 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.