रॉयल एनफील्ड की सेल्स 8 प्रतिशत घटी, विदेश में कंपनी के लिए बढ़ी डिमांड

कंपनी ने मई में 71,010 यूनिट्स की सेल्स की है। इससे पिछले महीने यह रॉयल एनफील्ड की सेल्स 81,870 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जून 2024 19:47 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने मई में 71,010 यूनिट्स की सेल्स की है
  • इसकी इंटरनेशनल सेल्स भी 12 प्रतिशत बढ़कर 7,479 यूनिट्स की रही
  • हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने जापान में अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च किया था

यह जल्द ही Guerrilla 450 को लाने की तैयारी कर रही है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की पिछले वर्ष देश में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत घटी है। कंपनी ने मई में 71,010 यूनिट्स की सेल्स की है। इससे पिछले महीने यह रॉयल एनफील्ड की सेल्स 81,870 यूनिट्स की थी। इसकी 350 cc तक की इंजन कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल्स की सेल्स 13 प्रतिशत घटकर 59,852 यूनिट्स की रही। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 350 cc से अधिक कैपेसिटी वाली कंपनी की मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 32 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी इंटरनेशनल सेल्स भी 12 प्रतिशत बढ़कर 7,479 यूनिट्स की रही। कंपनी के पोर्टफोलियो में Bullet 350, Classic 350, Hunter 350, Meteor 350, 411 cc वाली Scram 411 और Himalayan एडवेंचर मोटरसाइकिल्स के अलावा Interceptor 650, Continental GT 650, Super Meteor 650 और Shotgun 650 शामिल हैं। यह जल्द ही Guerrilla 450 को लाने की तैयारी कर रही है। 

हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने जापान में अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च किया था। पिछले वर्ष यह मोटरसाइकिल भारत में पेश की गई थी। इसका जापान में प्राइस 6,94,100 येन (लगभग 3.83 लाख रुपये) का है। इसके साथ ही कंपनी ने Himalayan 450 को भी जापान में उपलब्ध कराया था। 

बुलेट 350 में अलग दिखने वाला हैंडलबार और सिंगल सीट है। इसका इंजन और चेसिस Classic 350 के समान है। बुलेट 350 में 349 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Bullet 350 को दो नए कलर्स में पेश किया था। ये कलर्स मिलिट्री सिल्वर रेड और मिलिट्री सिल्वर ब्लैक हैं। इन कलर्स के साथ हैंड पेंटेड सिल्वर पिनट्राइप्स दी गई हैं। इससे पहले कंपनी इस मोटरसाइकिल के सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट को हैंड पेंटेड पिनस्ट्राइप्स के साथ बेच रही थी। इसके अलावा यह पांच कलर्स में उपलब्ध है।  बुलेट 350 को तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, मिलिट्री और ब्लैक गोल्ड में उपलब्ध कराया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक है। रॉयल एनफील्ड की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल Hunter 350 है। यह 17 इंच के व्हील्स वाली कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.