रॉयल एनफील्ड ने जापान में लॉन्च की 'मेड इन इंडिया' बुलेट 350

पिछले वर्ष यह मोटरसाइकिल भारत में पेश की गई थी। इसका जापान में प्राइस 6,94,100 येन (लगभग 3.83 लाख रुपये) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 22:25 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष यह मोटरसाइकिल भारत में पेश की गई थी
  • इसका जापान में प्राइस 6,94,100 येन (लगभग 3.83 लाख रुपये) का है
  • इस मोटरसाइकिल का इंजन और चेसिस Classic 350 के समान है

इसके साथ ही कंपनी ने Himalayan 450 को भी जापान में उपलब्ध कराया है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने जापान में अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च किया  है। पिछले वर्ष यह मोटरसाइकिल भारत में पेश की गई थी। इसका जापान में प्राइस 6,94,100 येन (लगभग 3.83 लाख रुपये) का है। इसके साथ ही कंपनी ने Himalayan 450 को भी जापान में उपलब्ध कराया है। 

बुलेट 350 में अलग दिखने वाला हैंडलबार और सिंगल सीट है। इसका इंजन और चेसिस Classic 350 के समान है। बुलेट 350 में 349 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Bullet 350 को दो नए कलर्स में पेश किया था। ये कलर्स मिलिट्री सिल्वर रेड और मिलिट्री सिल्वर ब्लैक हैं। इन कलर्स के साथ हैंड पेंटेड सिल्वर पिनट्राइप्स दी गई हैं। इससे पहले कंपनी इस मोटरसाइकिल के सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट को हैंड पेंटेड पिनस्ट्राइप्स के साथ बेच रही थी। इसके अलावा यह पांच कलर्स में उपलब्ध है।  बुलेट 350 को तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, मिलिट्री और ब्लैक गोल्ड में उपलब्ध कराया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक है।

रॉयल एनफील्ड की Hunter 350 सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। यह 17 इंच के व्हील्स वाली कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है। इससे इसे चलाने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर हुआ है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मेटियोर 350 के समान इसमें 349 cc का इंजन है। इस मोटरसाइकिल को इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी बेचा जा रहा है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने मोटरसाइकिल रेंटल सर्विस भी शुरू की थी। Royal Enfield Rental के जरिए कई शहरों में मोटरसाइकिल्स को रेंट पर दिया जाएगा। इसमें एक मोटरसाइकिल रेंट पर लेने के लिए यूजर को Royal Enfield की वेबसाइट पर जाकर उस शहर को चुनना होगा जिसमें उसे मोटरसाइकिल की जरूरत है। यूजर को वेबसाइट पर पिक अप का टाइम और तिथि और ड्रॉप का टाइम और तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद उसे रेंट पर उपलब्ध मोटरसाइकिल्स के वेरिएंट्स और उनके प्राइसेज की जानकारी मिलेगी। एक फॉर्म को भरने के बाद यूजर को ऑपरेटर की जानकारी दी जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  2. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  3. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  4. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  6. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  7. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  8. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.