जर्मनी पुलिस ने एक रोबोट को यौन उत्पीड़न के आरोप में जब्त कर लिया है।
रोबोट सिर्फ नौकरी ही नहीं खा रहे बल्कि सड़कों पर छेड़छाड़ भी कर रहे हैं।
Photo Credit: X/@polizei_nrw_k
रोबोट इंसानों द्वारा किए जाने वाले काम आसानी से कर लेंगे और उनकी नौकरी छीन सकते हैं। अक्सर इस बात पर चर्चा होती रहती है, लेकिन अब पता चला है कि रोबोट सिर्फ इंसानों की नौकरी ही नहीं छीनेंगे बल्कि सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ भी शुरू कर देंगे! सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन जर्मनी में कुछ ऐसा ही हुआ है। पुलिस ने एक रोबोट को कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ और गंदे-गंदे इशारे करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
रोबोट ने किया यौन उत्पीड़न
दरअसल जर्मनी में नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ जांच शुरू की जो कि एक रोबोट को कंट्रोल कर रहे थे, जिसने एक 16 साल की लड़की को गलत तरीके से छूआ। उसके बाद पुलिस ने रोबोट को गिरफ्तार कर लिया है। रोबोट ने लड़की को पीछे से पकड़ने का प्रयास किया और धक्का देने जैसी हरकत कीं थीं। इस घटना के बाद लड़की तेजी से चिल्लाई और पीछे हो गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रोबोट कई बार गंदे-गंदे इशारे करता हुआ भी नजर आ रहा है। रोबोट को कंट्रोल वाले मालिक की उम्र 16 साल है और साथ में उसका 19 वर्षीय साथी भी था। दोनों पर एक आरोप यह भी कि उन्होंने इस घटना को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम भी किया था।
क्या थी पूरी घटना
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात रेड और गोल्ड कलर वाले 3.9 फीट लंबे रोबोट ने एक लड़की को पीछे से पकड़ने का प्रयास किया जब वो अपने दोस्तों के साथ घूम रही थी। यह घटना सिटी सेंटर के पास मौजूद एक फास्ट फूड आउटलेट के पास हुई। उसके बाद इमरजेंसी सर्विस अलर्ट हुईं और रोबोट को कंट्रोल करने वाले दोनों युवकों पर जांच चल रही है। पुलिस ने रोबोट को कार के पिछले हिस्से से जब्त किया, जहां उस लड़के ने इसे रखा था। पुलिस द्वारा जारी फोटो में रोबोट की काली मूंछें हैं, उसने एक गोल्ड कलर की चेन और व्हाइट बनियान पहनी हुई है। पुलिस ने रोबोट के साथ दो मोबाइल फोन्स को भी जब्त किया। पुलिस जांच कर रही है कि क्या उस समय कोई इंसान जानबूझकर रोबोट की एक्टिविटी को कंट्रोल कर रहा था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी