Renault Kiger का RTX (O) वेरिएंट इन नए फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत 7.99 लाख रुपये

2023 Renault Kiger की भारत में कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस RXT (O) वेरिएंट को लॉन्च करने के साथ कंपनी नई काइगर के RXZ वर्जन पर भी आकर्षक ऑफर दे रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2023 20:03 IST
ख़ास बातें
  • Renault Kiger के इस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • कंपनी नई काइगर के RXZ वर्जन पर भी आकर्षक ऑफर दे रही है
  • Kiger RXT (O) में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन मिलती है

2023 Renault Kiger RTX (O) वेरिएंट की भारत में कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

रेनो (Renault) ने भारत में काइगर (Kiger) के RTX (O) वेरिएंट को जोड़ा है, जो कई नए फीचर्स के साथ आता है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये है। Renault Kiger के इस वेरिएंट में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन, LED हेडलैंप और टेल-लैंप, 16 इंच अलॉय व्हील जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा गया है

2023 Renault Kiger RTX (O) वेरिएंट की भारत में कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस RXT (O) वेरिएंट को लॉन्च करने के साथ कंपनी नई काइगर के RXZ वर्जन पर भी आकर्षक ऑफर दे रही है। इच्छुक ग्राहक 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये की कैश छूट, 12,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट के साथ 49,000 रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं।

Renault ने Kiger RXT (O) वेरिएंट को कुछ नए फीचर्स दिए हैं। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन मिलता है। हेडलैंप और टेल-लैंप को LED कर दिया गया है। इस वेरिएंट में 16-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

नए Renault Kiger वेरिएंट में हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल है। कंपनी ने इसमें प्री-टेंशनर और लोड-लिमिटर (ड्राइवर सीट के लिए) के साथ सीटबेल्ट शामिल की है। वहीं, इसमें चार एयरबैग भी मिलते हैं। कुछ अन्य फीचर्स भी हैं, जैसे स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, इम्पैक्ट-सेंसिंग डोर अनलॉक और चाइल्ड सीट ISOFIX एंकरेज।
Advertisement

Renault Kiger दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है, पहला 1.0L टर्बो पेट्रोल और दूसरा 1.0L एनर्जी पेट्रोल इंजन। ट्रांसमिशन ऑप्शन में पांच-स्पीड Easy-R AMT और X-Tronic CVT यूनिट शामिल हैं। Kiger को लेकर Renault का दावा है कि यह 20.62 kmpl की माइलेज दे सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Renault, Renault Kiger, Renault Kiger RTX O
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.