अब WhatsApp से मंगवाएं ग्रॉसरी, जानें क्या है JioMart की यह नई सर्विस

JioMart यूज़र्स अब WhatsApp के जरिए अपनी ग्रॉसरी लिस्ट का सभी सामान घर बैठे मंगवा सकेंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • JioMart ने ऑनलाइन ग्रॉसरी को आसान बनाने के लिए लिया WhatsApp का सहारा
  • अब यूज़र्स घर बैठे-बैठे WhatsApp के जरिए मंगवा सकेंगे ग्रॉसरी
  • मुफ्त होगी डिलिवरी और नहीं होगी कोई मिनिमम ऑर्डर वैल्यू

WhatsApp के वर्तमान में भारत में लगभग 49 करोड़ यूज़र्स हैं

JioMart यूज़र्स अब WhatsApp के जरिए किराने (ग्रॉसरी) का सामान ऑर्डर कर सकेंगे। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो मार्ट अब Amazon, Big Basket, Grofers, Flipkart जैसे दिग्गजों  को टक्कर देने का प्लान बना चुकी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब यूज़र्स घर बैठे WhatsApp के जरिए ही ग्रॉसरी ऑर्डर कर सकेंगे। भारत में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के बड़ी तादात में यूज़र्स हैं और रिलायंस का यह कदम निश्चित तौर पर कई जियोमार्ट यूज़र्स के लिए सहूलियत लेकर आएगा। 

JioMart यूज़र्स अब WhatsApp के जरिए अपनी ग्रॉसरी लिस्ट का सभी सामान घर बैठे मंगवा सकेंगे। The Mint की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी ने JioMart यूज़र्स को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर उपलब्ध WhatsApp अकाउंट पर नोटिफिकेशन भेजना भी शुरू कर दिया है, जिसमें 90 सेकंड का एक ट्यूटोरियल वीडियो और एक कैटलॉग है। इस इनवाइट में यूज़र्स को इस सर्विस की सभी जानकारी दी गई है। बता दें, कि कंपनी ने डिलीवरी फीस को फिलहाल मुफ्त रखा है और अच्छी बात यह है कि सामान मंगवाने के लिए कोई मिनिमम ऑर्डर वैल्यू भी नहीं है।
Advertisement

बता दें कि WhatsApp पिछले कुछ समय से Facebook (Meta) के स्वामित्व में है और फेसबुक ने रिलायंस के Jio Platforms यूनिट में लगभग 6 बिलियन डॉलर का निवेश भी किया है। कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेसबुक व रिलायंस की इस भारी-भरकम डील से दोनों ही कंपनियों को काफी फायदा होगा। देश में WhatsApp के करीब 53 मिलियन यूज़र्स हैं और जियो के 425 मिलियन यूजर्स हैं।

भारत में इस समय ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलिवरी में Amazon, Flipkart, Big Basket व Grofers का बोलबाला है। निश्चित तौर पर रिलायंस का यह कदम सभी दिग्गजों के लिए थोड़ी चिंता तो लेकर आएगा ही। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.