Reliance Jio Down: जियो यूजर्स परेशान, न कॉल मिल रही, न चल रहा इंटरनेट, आखिर हुआ क्या?

देशभर के कई इलाकों में Reliance Jio डाउन चल रहा है, जिसके चलते यूजर्स कनेक्टिविटी में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2025 16:18 IST
ख़ास बातें
  • देशभर के कई इलाकों में Reliance Jio डाउन चल रहा है।
  • Jio यूजर्स कनेक्टिविटी में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
  • Jio यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का उपोयग नहीं कर पा रहे हैं।

Reliance Jio Down: जियो ठीक से काम नहीं कर रहा है।

Photo Credit: Reliance

Reliance Jio Down: देशभर के कई इलाकों में Reliance Jio डाउन चल रहा है, जिसके चलते यूजर्स कनेक्टिविटी में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का उपोयग नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा बार-बार कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, आउटेज से सिर्फ कुछ ही यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, खबर लिखने तक 12,334 यूजर्स ने जियो को लेकर शिकायत दर्ज की, जिसमें 57 प्रतिशत यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट के साथ दिक्कतों के बारे में शिकायत की है, जबकि 32 प्रतिशत यूजर्स ने दावा किया है कि उनकी मोबाइल कनेक्टिविटी ठीक नहीं चल रही है। इसके अलावा 11 प्रतिशत यूजर्स JioFiber के साथ दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।


केरल में Jio डाउन


कई यूजर्स ने आउटेज के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट किया। यूजर्स द्वारा बताई गई रिपोर्ट के अनुसार, केरल में रिलायंस जियो यूजर्स को जियो सर्विस तक पहुंचने में दिक्कत आ रही हैं।
 
​​​​​एक यूजर ने कमेंट किया कि "क्या केरल में Jio नेटवर्क डाउन है या यह सिर्फ मेरे ही साथ है?"
Advertisement

अन्य यूजर ने कमेंट किया कि  "#Jio नेटवर्क डाउन है। सिर्फ एक सिम उपयोग करना, खास तौर पर Jio, ऐसा है जैसे बिना स्टेपनी के हाई रेंज इलाके में वाहन चलाना।"
Advertisement

अन्य यूजर ने कमेंट किया कि "बीते 10 मिनट से भारत के केरल में Jio नेटवर्क डाउन है। फोन नेटवर्क पर रजिस्टर नहीं हो रहे हैं। क्या कोई साइबर अटैक है?"

हालांकि, अभी तक Reliance Jio ने सर्विस बंद होने के बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Reliance, Jio, JioFiber, Kerala

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.