200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।

Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिए हैं। Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा और Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G Price

Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank, SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी। जबकि Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank, SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

Note 15 Pro+ 5G कॉफी मोचा, मिराज ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर में आता है, जबकि Note 15 Pro 5G सिल्वर ऐश, मिराज ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। ये दोनों ही फोन 4 फरवरी, 2026 से बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, अमेजन और ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। Redmi Note 15 Pro सीरीज की प्री-बुकिंग पर खरीदारों को कई आकर्षक लाभ मिलते हैं, जिनमें 1 साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी शामिल है। इसके अलावा Note 15 Pro+ की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Redmi Watch Move बिल्कुल फ्री मिलेगी।

Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G Specifications

Redmi Note 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। फोन की डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा और Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज से लैस हैं। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी है। वहीं Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करते हैं।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में Note 15 Pro 5G में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 15 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Decent build quality
  • Strong battery life
  • Good main camera output
  • Bad
  • Still runs Android 15 out of the box
  • Average performance
  • Not value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium Design
  • Bright AMOLED display
  • Decent day-to-day performance
  • Good daylight camera performance
  • Good Battery Life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • Ships with Android 15
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.