कार की पिछली सीट पर नहीं लगाई बेल्‍ट तो लगेगा 1 हजार रुपये जुर्माना, इस राज्‍य में लागू हुआ नियम

यह नियम SUVs, MUVs, हैचबैक और सेडान पर लागू होगा, जिन्हें एम1 गाड़‍ियों के तौर पर कैटिगराइज किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 19:58 IST
ख़ास बातें
  • यह नियम SUVs, MUVs, हैचबैक और सेडान पर लागू होगा
  • मुंबई पुलिस ने भी 1 नवंबर से ऐसा ही नियम लागू किया है
  • कारोबारी सायरस मिस्त्री की मौत के बाद नियमों में आ रही सख्‍ती

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने भी 1 नवंबर से शहर में 4 वीलर वीकल के ड्राइवरों और सभी को-पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है।

कार की पिछली सीट में सीट बेल्‍ट लगाने को लेकर तमाम राज्‍यों की सरकारें सख्‍ती दिखा रही हैं। कर्नाटक में भी इससे जुड़ा एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कार की पीछे की सीटों पर भी यात्रियों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाने को कहा है। यह नियम SUVs, MUVs, हैचबैक और सेडान पर लागू होगा, जिन्हें एम1 गाड़‍ियों के तौर पर कैटिगराइज किया गया है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने भी 1 नवंबर से शहर में 4 वीलर वीकल के ड्राइवरों और सभी को-पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। 

कर्नाटक के रोड सेफ्टी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आर हितेंद्र ने इस बाबत आदेश जारी किया है। इसमें परिवहन मंत्रालय के 19 सितंबर के आदेश का जिक्र है। बताया गया है कि मंत्रालय के आदेश में कार की पिछली सीट पर भी बेल्ट लगाना अनिवार्य करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि मोटर वीकल अधिनियम 1998 की धारा 1948 सुरक्षा बेल्ट के इस्‍तेमाल को अनिवार्य करती है। सीट बेल्ट पहनने या सुरक्षा बेल्ट नहीं पहनने वाले यात्रियों को 1,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
Advertisement

हाल ही में सरकार ने कहा था कि कार कंपनियों को अब गाड़‍ियों में न्‍यूनतम 6 एयरबैग देने होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि यह प्रस्‍ताव 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा। इसके तहत, M-1 कैटि‍गरी की यात्री कारों में कम से कम 6 एयरबैग अगले साल अक्‍टूबर से अनिवार्य हो जाएंगे। हालांकि इस फैसले से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

पैसेंजर कारों के लिए दो एयरबैग्स पहले से अनिवार्य हैं। चार एयरबैग्स और जोड़ने की औसत कॉस्ट 8,000-10,000 रुपये होगी। प्रत्येक एयरबैग की कॉस्ट 1,800-2,000 रुपये के बीच होती है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनियों को मॉडिफिकेशन पर भी खर्च करना होगा। इससे व्हीकल की कॉस्ट लगभग 30,000 रुपये बढ़ जाएगी।
Advertisement

कारोबारी सायरस मिस्त्री की महाराष्ट्र में पालघर के निकट सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद सरकार ने कारों से जुड़े नियमों को सख्‍ती से लागू करने का फैसला किया है। नितिन गडकरी ने इस दुर्घटना पर कहा था कि रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उनका कहना था, "लोग सोचते हैं कि पिछली सीट पर बैठने वालों को सीटबेल्ट की जरूरत नहीं है। यह एक समस्या है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.