सिंगल चार्ज में 3 महीने चलने वाली Dizo ट्रिमर किट लॉन्च, कीमत सिर्फ 999

बैटरी की बात करें तो इसमें 1,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 240 मिनट तक का रनटाइम प्रदान करता है जो 3 माह के इस्तेमाल के लिए सही है। डिजो ट्रिमर किट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

सिंगल चार्ज में 3 महीने चलने वाली Dizo ट्रिमर किट लॉन्च, कीमत सिर्फ 999

Photo Credit: Dizo

ख़ास बातें
  • Dizo Trimmer Kit की भारत में कीमत 999 रुपये होगी।
  • Dizo Trimmer Kit एक 4-इन-1 ग्रूमिंग किट है जो 4 अटैचमेंट के साथ आती है।
  • Dizo Trimmer Kit में 1,300mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Realme Techlife के Dizo ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार के लिए Dizo Trimmer Kit को पेश किया है। यह 4-इन-1 मल्टी-ग्रूमिंग किट अब मंगलवार को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी का दावा है कि ट्रिमर प्रति चार्ज 240 मिनट तक का रनटाइम प्रदान कर सकता है। यह 0.5 मिमी की सटीकता के साथ 40 लेंग्थ सेटिंग्स प्रदान करता है। यह अत्यधिक ड्यूरेबल 420 स्टेनलेस स्टील ब्लेड से लैस है जिसमें चोटों को रोकने के लिए किनारों को गोल किया गया है। इसके अलावा ब्लेड लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद डल होने से बचने के लिए खुद को शार्प करते हैं।
 

Dizo Trimmer Kit की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Dizo Trimmer Kit की भारत में कीमत 999 रुपये होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह फ्लिपकार्ट के जरिए 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 

Dizo Trimmer Kit के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Dizo Trimmer Kit एक 4-इन-1 ग्रूमिंग किट है जो 4 अटैचमेंट के साथ आती है, जिसमें एक 0.5 मिमी से 10 मिमी की कंघी, एक 10 मिमी से 20 मिमी की कंघी, एक नाक/कान ट्रिमर और एक स्टैंडर्ड ट्रिमर शामिल है। डिजो ट्रिमर किट में एक कंट्रोल नॉब है जो 40 लेंग्थ के साथ 0.5 mm की सटीकता प्रदान करता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 1,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 240 मिनट तक का रनटाइम प्रदान करता है जो 3 माह के इस्तेमाल के लिए सही है। डिजो ट्रिमर किट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो कि 10 मिनट चार्ज करने 15 मिनट तक का रनटाइम प्रदान करता है। इसके अलावा यह पूरी तरह से चार्ज होने में 180 मिनट तक का समय लेता है। बैटरी लाइफ को ट्रैक करने के लिए एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है।

सेफ्टी के लिए Dizo Trimmer Kit में IPX5 रेटिंग दी गई है जो कि पानी से बचाव प्रदान कर सकता है। इसलिए इसे पूरी तरह से पानी से धो सकते हैं। इसमें ट्रैवल लॉक सिक्योरिटी फीचर दिया गया है जो कि इसे ट्रैवल के दौरान गलती से चालू होने से रोकता है। इसके अलावा इसका ऑटो-स्विच ऑफ फीचर 10 मिनट तक लगातार चलने के बाद ट्रिमर को अपने आप बंद कर देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »