20000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग वाला पावर बैंक Realme ने किया लॉन्च, जानें कीमत

मेन स्ट्रीम पावरबैंक की तुलना में इसमें 30% ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता होने का दावा किया गया है।

20000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग वाला पावर बैंक Realme ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Realme TechLife 45W 20000mAh पावरबैंक लॉन्च किया गया है जो 20 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में बिल्ट-इन टाइप-सी केबल मिलती है।
  • इसमें 30% ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता होने का दावा किया गया है।
  • इसे Black, White, और Yellow कलर में पेश किया है।
विज्ञापन

Realme ने नया पावरबैंक लॉन्च किया है। कंपनी का नया realme TechLife 45W 20000mAh पावरबैंक पेश किया गया है जो 20 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में बिल्ट-इन टाइप-सी केबल मिलती है। मेन स्ट्रीम पावरबैंक की तुलना में इसमें 30% ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता होने का दावा किया गया है। इसमें एक USB-A पोर्ट दिया गया है, और दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

realme TechLife 45W 20000mAh Power Bank Price

realme TechLife 45W 20000mAh पावर बैंक की भारत में कीमत 2799 रुपये है। इसको कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे Black, White, और Yellow कलर्स में पेश किया है। खरीद के लिए यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart पर भी उपलब्ध होगा। इसकी सेल मार्च से शुरू होगी। 

realme TechLife 45W 20000mAh Power Bank Specifications

realme TechLife 45W 20000mAh पावर बैंक में 20 हजार एमएएच बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मार्केट में मौजूद अन्य 33W चार्जिंग वाले पावर बैंकों की तुलना में 30% ज्यादा तेजी से चार्जिंग कर सकता है। पावरबैंक के लिए दावा किया गया है कि यह iPhone 16 को 4 बार चार्ज कर सकता है। realme 15 Pro को 2 बार, और Buds Air7 Pro को 15 बार चार्ज कर सकता है। iPhone 16 को 26 मिनट में 50% चार्ज कर सकता है, जबकि realme 15 Pro को 35 मिनट में 50% चार्ज कर सकता है। 

चार्जिंग के लिए कंपनी ने तीन पोर्ट्स इसमें दिए हैं। एक यूएसबी-ए पोर्ट इसमें मिल जाता है। वहीं, दो यूएसबी-सी पोर्ट इसमें दिए गए हैं। छोटे डिवाइसेज के लिए इसमें लो-करंट मोड भी दिया गया है। डिवाइस में बिल्ट-इन डुअल साइड यूएसबी-सी केबल मिलता है। पावर बैंक में एक डिस्प्ले भी दिया गया है जो शेष बैटरी को दिखाता है। 

कंपनी का दावा है कि यह फ्लाइट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 8 लेयर का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह ओवरचार्ज, ओवर-डिस्चार्ज, ओवरहीट, और ओवरकरंट, ओवरपावर, और ओवर वोल्टेज से सुरक्षा प्रदान करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  2. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  4. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  7. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  8. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  9. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  10. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »