RBI बढ़ाएगा 'डिजिटल रुपये' की ताकत! ऑफलाइन भी होगा इस्तेमाल

डिजिटल रुपये में जो दूसरा बड़ा फीचर जोड़ा जा रहा है, वह है इसको ऑफलाइन इस्तेमाल करने की सुविधा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 फरवरी 2024 13:44 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल रुपये (CBDC) में नए फीचर्स जोड़ने जा रहा।
  • RBI ने हालिया प्रेस रिलीज में इसका जिक्र किया है।
  • डिजिटल रुपया हो जाएगा और ज्यादा स्मार्ट।

जल्द ही आरबीआई की ओर से डिजिटल रुपये से संबंधित नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल रुपये (CBDC) में नए फीचर्स जोड़ने जा रहा है, जिसके बाद डिजिटल रुपया और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। साथ ही इसे ज्यादा जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। जो दो नए फीचर्स डिजिटल रुपये में जुड़ने जा रहे हैं, उनमें मुख्य रूप से इसकी प्रोग्रामिंग और ऑफलाइन इस्तेमाल शामिल है। यानी कि डिजिटल रुपये से न सिर्फ साधारण ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे, बल्कि यह लेन-देन के अन्य तरीकों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे खास तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा जिसमें सरकार की स्कीमें भी शामिल हो सकती हैं। या फिर बिजनेस आदि के लिए उनके व्यय का प्रबंधन करने में भी यह मदद कर सकेगा। 

डिजिटल रुपये में जो दूसरा बड़ा फीचर जोड़ा जा रहा है, वह है इसको ऑफलाइन इस्तेमाल करने की सुविधा। यानी कि जहां पर इंटरनेट बहुत तेज नहीं चलता है, या फिर जहां पर इंटरनेट की सुविधा ही नहीं है, वहां भी डिजिटल रुपये का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह उन क्षेत्रों में क्रांति लाएगा जहां पर अभी तक मोबाइल इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। RBI ने हालिया प्रेस रिलीज में इसका जिक्र किया है। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजैक्शनों को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने पर भी काम किया जा रहा है। आरबीआई इस दिशा में भी काम कर रही है कि कैसे डिजिटल वस्तुओं जैसे ऐप्स और गेम्स आदि कि सेल से देश को उसका उचित हिस्सा मिल सके। 
Advertisement

जल्द ही आरबीआई की ओर से डिजिटल रुपये से संबंधित नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है ताकि डिजिटल वस्तुओं के लेन-देन को टैक्स के दायरे में लाया जा सके। इससे देश को ग्लोबल मार्केट में मौजूद प्रतिस्पर्धा में और ज्यादा मजबूती मिलेगी। डिजिटल करेंसी भविष्य की करेंसी है और इसका व्यापक, और सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना देश के भविष्य लिए बहुत महत्वपूर्ण है। CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह कार्य करता है लेकिन क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी और अन्य रिस्क नहीं होते। 

डिजिटल रुपये से इंटरबैंक मार्केट अधिक एफिशिएंट बनने की संभावना है। चीन, घाना और फ्रांस जैसे देशों में CBDC प्रोजेक्ट्स का ट्रायल किया जा रहा है। इसके अलावा नाइजीरिया ने अपनी डिजिटल करेंसी शुरू की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.