Twitter का मालिक बदलने के बाद राहुल गांधी को विपक्ष की आवाज उठने की उम्मीद

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल की 'गड़बड़ी' का एक ग्राफ भी शेयर किया। इसमें दिख रहा है कि पिछले वर्ष अगस्त से इस वर्ष फरवरी के बीच उनके नए फॉलोअर्स की संख्या कम हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 20:46 IST
ख़ास बातें
  • राहुल ने उम्मीद जताई कि ट्विटर पर विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा
  • उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल की 'गड़बड़ी' का एक ग्राफ भी शेयर किया
  • एलन मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है

राहुल अपने ट्विटर हैंडल से अक्सर मोदी सरकार पर हमले करते हैं

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को बिलिनेयर Elon Musk के खरीदने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हेट स्पीच पर लगाम लगने की उम्मीद है। राहुल के एक रेप पीड़िता की पिक्चर शेयर करने के बाद उनके ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया था और उन्हें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) से नोटिस भी मिला था। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का कुछ दिनों तक इस्तेमाल नहीं किया था। 

राहुल ने उम्मीद जताई कि ट्विटर पर विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा और तथ्यों की बेहतर तरीके से जांच की जाएगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल की 'गड़बड़ी' का एक ग्राफ भी शेयर किया। इसमें दिख रहा है कि पिछले वर्ष अगस्त से इस वर्ष फरवरी के बीच उनके नए फॉलोअर्स की संख्या कम हुई है। उन्होंने दावा किया है कि वह इसे लेकर ट्विटर को 20 अपील कर चुके हैं। हालांकि, ट्विटर ने किसी गड़बड़ी से इनकार किया है। ग्राफ से यह भी पता चल रहा है कि पिछले वर्ष जनवरी से राहुल के ट्विटर एकाउंट के नए फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही थी और इस वर्ष फरवरी के बाद से यह दोबारा बढ़ी है। राहुल अपने ट्विटर हैंडल से अक्सर मोदी सरकार पर हमले करते हैं।
Advertisement

मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील पूरी होने के बाद ट्वीट कर कहा था, "पक्षी आजाद हो गया है।" मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके तुरंत बाद उन्होंने इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के CEO और लीगल हेड को कंपनी से निकाल दिया है। ट्विटर ने पिछले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प पर बैन लगा दिया था। ट्रम्प को ट्विटर से हटाने का कारण अमेरिका में कैपिटल हिल में हुए दंगे के पीछे ट्रम्प का जिम्मेदार होना बताया गया था। हालांकि, इस हफ्ते की शुरुआत में Musk ने कहा था कि वो इस बैन को हटा देंगे।  

बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला और स्पेस ट्रैवल से जुड़ी स्पेसएक्स के भी मस्क चीफ हैं। ट्विटर डील को लेकर उनका कई महीनों तक विवाद भी चला था। उन्होंने ट्विटर पर एकाउंट्स की गलत संख्या बताने सहित कुछ आरोप लगाए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई भी शुरू हुई थी। मस्क ने ट्विटर में बड़े परिवर्तन करने की योजना बनाई है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.