72 km की रेंज वाली RadExpand 5 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Rad Power की यह इलेक्ट्रिक बाइक लाइट वेट है। इसका वजन मात्र 28 किलो है। हालांकि, इसमें मोटे टायर्स मिलते हैं।

72 km की रेंज वाली RadExpand 5 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Rad Power

RadExpand 5 फोल्डिंग ई-बाइक की कीमत €1,499 (लगभग 1.20 लाख रुपये) है।

ख़ास बातें
  • RadExpand 5 फोल्डिंग ई-बाइक की कीमत €1,499 (लगभग 1.20 लाख रुपये) है
  • बाइक का पिछला रैक 25 किलोग्राम तक भार ले जा सकता है
  • RadExpand 5 की टॉप स्पीड 32 kmph है
विज्ञापन
Rad Power ने एक लाइटवेट RadExpand 5 ई-बाइक लॉन्च की है, जो फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और इसकी खासियत इसकी लॉन्च रेंज है। यह ई-बाइक सिंगल चार्ज में 72 km की रेंज देने का दावा करती है। RadExpand 5 की टॉप स्पीड 32 kmph है और इसका वजन 28 किलोग्राम है। रैड पावर के बेड़े में यह इकलौती ई-बाइक नहीं है। यह कंपनी की ओर से पांचवी ई-बाइक है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

Gizmochina के अनुसार, RadExpand 5 फोल्डिंग ई-बाइक की कीमत €1,499 (लगभग 1.20 लाख रुपये) है। इसकी की उपलब्धता की बात करें, तो वर्तमान में यह ई-बाइक यूरोप के कुछ हिस्सों में बेची जाएगी। यह दो कलर ऑप्शन - ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगी।
 

स्पेसिफिकशन्स की बात करें, तो Rad Power की यह इलेक्ट्रिक बाइक लाइट वेट है। इसका वजन मात्र 28 किलो है। हालांकि, इसमें मोटे टायर्स मिलते हैं। इसका  हैंडलबार एडजस्टेबल है। कंपनी के अनुसार, ये दोनों चीजें मिलकर इसका राइडिंग अनुभव आसान बनाएंगे। RadExpand 5 में लो-प्रोफाइल कैडेंस सेंसिंग पेडल असिस्ट के साथ-साथ हाफ ट्विस्ट पावर असिस्ट थ्रॉटल शामिल है। 
 
to0pmtbo

Photo Credit: Rad Power

इसमें एक माइक्रोशिफ्ट TS71-7 शिफ्ट लीवर ई-बाइक के सात गियर के बीच शिफ्ट करने में मदद करता है। ई-बाइक के दोनों पहियों पर मैकेनिकल डिस्क ब्रेक शामिल है, जिससे ब्रेकिंग बेहतर होती है। बाइक का पिछला रैक 25 किलोग्राम तक भार ले जा सकता है, जबकि ई-बाइक कुल 125 किलोग्राम पेलोड उठा सकती है। बेहतर दृश्यता और सुरक्षा के लिए इसमें LED लाइट्स लगी है, जबकि रिव्यू मिरर, फ्रंट बास्केट और फोन माउंट भी वैकल्पिक एसेसरीज के रूप में लिए जा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Red Power, RadExpand 5
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »