पंजाब के पटियाला में दो गुटों के बीच मुठभेड़, मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज बंद!

मुठभेड़ वाली जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। यह जगह पटियाला में काली माता मंदिर के पास बताई गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • 30 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक सर्विसेज बंद
  • सर्विसेज बंद करने का आदेश होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी
  • पूरी छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

मोबाइल सर्विसेज में एसएमएस (SMS) सेवा को भी बंद कर दिया गया है। केवल वॉयस कॉल सर्विस को जारी रखा गया है।

पंजाब सरकार ने प्रदेश के पटियाला जिले में मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज को बंद कर दिया है। मोबाइल सर्विसेज में एसएमएस (SMS) सेवा को भी बंद कर दिया गया है। केवल वॉयस कॉल सर्विस को जारी रखा गया है। शनिवार को एंटी-खालिस्तान मार्च के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया जिससे जिले में तनाव का माहौल बन गया। इस झगड़े में 4 लोग घायल हो गए। पटियाला में इस तरह का तनाव और अधिक हवा न पकड़े, इसी की मद्देनजर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। हालांकि, कम्युनिकेशन के लिए वॉयस कॉल की सुविधा जारी रहेगी। 

मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज बंद करने का आदेश होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट ने जारी किया गया है। मुठभेड़ वाली जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। यह जगह पटियाला में काली माता मंदिर के पास बताई गई है, जहां पर दो गुटों में मुठभेड़ में कई लोग घायल हो गए। 

ऑर्डर में कहा गया, "टेलीकॉम सर्विसेज (पब्लिक इमरजेंसी या पब्लिक सेफ्टी) नियम, 2017, के अस्थायी निलंबन के आधार पर मुझे दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए, मैं अनुराग वर्मा, प्रमुख सचिव, गृह मामले और न्याय, एतद्द्वारा मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज (2G/3G/45/CDMA), सभी एसएमएस सर्विसेज और सभी डॉन्गल सर्विसेज, वॉयस कॉल को छोड़कर,  जो मोबाइल नेटवर्क पर उपलब्ध कराई जाती हैं, 30 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक निलंबन का आदेश देता हूं।" 

मुठभेड़ में चार लोगों के घायल होने की खबर मिली है। दोनों गुटों में आपस में पत्थरबाजी भी हुई जिसके चलते कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस को स्थिति को काबू में लाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कहा जा रहा है कि पुलिस झगड़े की शुरुआत करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पूरी छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल पटियाला जिले में हालात काबू में बताए जा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Punjab, Patiala

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.