Manipur : 5 दिनों के लिए मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट बंद, क्‍या है वजह? जानें

Mobile internet suspended in Manipur : इसकी प्रमुख वजह वहां हो रही हिंसा को बताया जा रहा है।

Manipur : 5 दिनों के लिए मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट बंद, क्‍या है वजह? जानें

वीपीएन के माध्यम से मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं, इंटरनेट/डेटा सेवाओं को किया गया बंद।

ख़ास बातें
  • मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड
  • 5 दिनों तक इंटरनेट इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे लोग
  • लाठीचार्ज की घटना के बाद लिया गया फैसला
विज्ञापन
Mobile internet suspended in Manipur : नॉर्थ-ईस्‍ट के राज्‍य मणिपुर में एक बार फ‍िर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘मणिपुर सरकार ने राज्य के अधिकार क्षेत्र में वीपीएन के माध्यम से मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं, इंटरनेट/डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 1 अक्टूबर 2023 की शाम 7:45 बजे तक सस्‍पेंड करने का निर्णय लिया है।
 

क्‍या है वजह?  

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने की प्रमुख वजह वहां हो रही हिंसा को बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इंफाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कुछ घंटे बाद मणिपुर सरकार ने अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया।

इंफाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें 45 से अधिक छात्र घायल हो गए। इससे पहले मई महीने की शुरुआत में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के कारण इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड कर दी गई थीं। 4 महीने से अधिक समय के बाद 23 सितंबर से वहां इंटरनेट सर्विसेज बहाल हो पाई थीं। 

इसके अलावा एक ओर नोटिफ‍िकेशन में कहा गया है कि राज्‍य के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे। गौरतलब है कि दो युवकों के शवों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद इंफाल के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने रैली निकाली। उनकी मांग थी कि हत्‍या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। बताया जाता है कि रैली में शामिल युवा मुख्‍यमंत्री सचिवालय की ओ बढ़ रहे थे। उन्‍हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैसे के गोले छोड़े। 

हालात के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »