e-bikes के लिए Porsche का बड़ा कदम, मेन्युफैक्चरिंग के लिए दो कंपनियों की घोषणा

पोर्श ने Porsche eBike Performance GmbH और P2 eBike Gmbh नाम ई-बाइक कंपनियां बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अगस्त 2022 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Porsche eBike Performance GmbH और P2 eBike Gmbh कंपनी की घोषणा
  • Porsche eBike Performance GmbH पार्ट्स पर करेगी फोकस
  • P2 eBike Gmbh ड्राइव टेक्नोलॉजी को करेगी एक्जिक्यूट

Porsche ने इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने को लेकर दिए बड़ी योजना के संकेत

Porsche ने इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेग्मेंट में इलेक्ट्रिक बाइक्स का भी एक खास ग्राहक वर्ग है। लोग अब तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर शिफ्ट हो रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ल्गजरी कार बनाने वाली कंपनी Porsche ने इलेक्ट्रिक बाइक्स की मेन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़ी घोषणा की है। Porsche ने इलेक्ट्रिक बाइक्स सेग्मेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए दो कंपनियों की घोषणा की है। 

इलेक्ट्रिक बाइक्स की पॉपुलरिटी को देखते हुए इस लग्जरी कार मेकर ब्रैंड ने दो नई इलेक्ट्रिक बाइक कंपनियों की घोषणा की है। पोर्श ने Porsche eBike Performance GmbH और P2 eBike Gmbh नाम ई-बाइक कंपनियां बनाने की घोषणा की है। ये दोनों ही कंपनियां जॉइंट वेंचर के रूप में घोषित की गई हैं। पोर्श ने इसके लिए डच कंपनी Ponooc Investment B.V. के साथ हाथ मिलाया है। Porsche eBike Performance Gmbh के लिए कंपनी ने कहा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल के पार्ट्स को बनाने पर फोकस करेगी जिसमें मोटर, बैटरी और ड्राइव सॉफ्टवेयर बनाने पर काम किया जाएगा। इसके लिए कंपनी इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल मेकर FAZUA की टेक्नोलॉजी पर निर्भर होगी।

ऊपर बताई गई कंपनी द्वारा जो ड्राइव टेक्नोलॉजी बनाई जाएगी उसको अमलीजामा दूसरी कंपनी पहनाएगी जिसका नाम P2 eBike Gmbh है। Times Now की रिपोर्ट के अनुसार Porsche eBike Performance Gmbh के चेयरमैन Jan Becker होंगे जो इससे पहले Porsche Lifestyle Gmbh और Co KG के सीईओ भी रह चुके हैं। P2 eBike Gmbh के चेयरमैन Focus Bikes के MD Moritz Failenschmid होंगे। 

पोर्श AG के एक्जिक्यूटिव बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन और आईटी और एक्जिक्यूटिव बोर्ड फाइनेंस के मेंबर Lutz Meschke ने कहा कि पोर्श ई-बाइक सेग्मेंट में बहुत ज्यादा क्षमता रखती है। इसलिए हम इस एरिया में अपनी गतिविधियां लगातार बढ़ा रहे हैं। कंपनी के इस कदम का वर्तमान में औचित्य भी काफी बढ़ा हुआ लगता है क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट लगातार बढ़ती जा रही है और ज्यादा से ज्यादा लोग ईलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स जैसे ईलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और बाइसाइकिल पर स्विच कर रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Porsche, Porsche Electric Vehicle, Porsche eBike, Porsche EV, EV

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.