PM Modi ने डिजिटल अरेस्ट को कहा 'फरेब', बताएं बचने के 3 आसान तरीके

डिजिटल अरेस्‍ट एक ऐसी ऑनलाइन ठगी है, जिसमें स्कैमर्स खुद को सरकारी अफसर दिखाकर लोगों से कॉन्टैक्ट (खासतौर पर वीडियो कॉल के जरिए) करते हैं और उनके किसी नकली क्राइम में शामिल होने का दावा करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 15:47 IST
ख़ास बातें
  • पीएम ने 'डिजिटल अरेस्ट' के बारे में बताने से पहले एक वीडियो दिखाया
  • PM मोदी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप्स शेयर किए
  • यह 'रुको-सोचो-एक्शन लो' मंत्र है
डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) एक बिल्कुल नए तरह का ऑनलाइन फ्रॉड है, जो तेजी से भारत में भी फैल रहा है। हालिया समय में देशभर में कुछ ऐसी ही घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं, जिनमें फ्रॉड करने वालों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके रखा और उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। सरकार भी ठगी के इस तरीके से हैरान है और लोगों को अलर्ट रखने के लिए लगातार जागरूक कर रही है। यही कारण है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी डिजिटल अरेस्ट को अपने 'मन की बात' (Mann ki Baat) पॉडकास्ट का हिस्सा बनाया है। पीएम मोदी ने अपने मंथली रेडियो कार्यक्रम के 115 वें एपिसोड में देशवासियों को 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर जागरूक किया और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 'रुको-सोचो-एक्शन लो' का मंत्र भी दिया।
 

What is Digital Arrest?

शुरुआत करने से पहले आपको सबसे पहले यह बताते हैं कि आखिर ये डिजिटल अरेस्ट क्या होता है? डिजिटल अरेस्‍ट एक ऐसी ऑनलाइन ठगी है, जिसमें स्कैमर्स खुद को सरकारी अफसर दिखाकर लोगों से कॉन्टैक्ट (खासतौर पर वीडियो कॉल के जरिए) करते हैं और उनके किसी नकली क्राइम में शामिल होने का दावा करते हैं। वे पीढ़ितों को धमकाते हैं कि यदि उन्होंने उनका (नकली सरकारी अधिकारी) साथ नहीं दिया, तो उन्हें भारी जुर्माना और लंबी कैद होगी। इसके बाद वे लोगों को पैसों की डिमांड पूरी करने के लिए कहते हैं। पीड़‍ित को इस तरह से जाल में फंसाया जाता है कि वह मजबूरन पैसे देने को राजी हो जाता है। 
Advertisement
 

PM Modi on Digital Arrest

पीएम मोदी ने 'डिजिटल अरेस्ट' के बारे में बताने से पहले इससे जुड़ा एक वीडियो दिखाया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि 'डिजिटल अरेस्ट' की घटनाओं को किस तरह अंजाम दियाजाता है। उन्होंने बताया कि फ्रॉड करने वाले पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स या RBI के अधिकारी बनकर लोगों को डराते व धमकाते हैं। पीएम ने डिजिटल अरेस्ट को फरेब कहा और बताया कि कैसे इस फरेब को अंजाम देने वाले लोगों को फंसाते हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि फ्रॉड करने वालों का का पहला दांव होता है कि वे आपकी सारी व्यक्तिगत जानकारी जुटा कर रखते हैं। उनका दूसरा दांव अपने टार्गेट के सामने डर का माहौल बनाना होता है। पीएम ने कहा कि फ्रॉड करने वाले फोन कॉल पर इतना डरा देंगे कि आप कुछ सोच ही नहीं पाएंगे।

इसके बाद उन्होंने बताया कि फ्रॉड करने वालों का तीसरा दांव समय का अभाव दिखाना होता है, ये इतना मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं कि इंसान डर जाता है और डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो जाता है।
Advertisement

PM Modi ने लोगों से कहा कि डिजिटल अरेस्ट का शिकार हर उम्र के लोग हो रहे हैं और डर की वजह से अपनी मेहनत से कमाए हुए लाखों रुपए गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास इस तरह की कॉल आए तो आपको सबसे पहले डरना नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के जरिए इस तरह पूछताछ कभी नहीं करती है।
 

PM Modi suggest steps to protect yourself

PM मोदी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप्स शेयर किए हैं। यह 'रुको-सोचो-एक्शन लो' मंत्र है। 
  1. पहला स्टेप है 'रुको', जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को सबसे पहले रुकना चाहिए और व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर संभव हो तो स्क्रीनशॉट लेना चाहिए या रिकॉर्डिंग कर लेनी चाहिए।
  2. दूसरे स्टेप है 'सोचो', जहां लोगों को सोचना और समझना चाहिए कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर ऐसे धमकी कभी भी नहीं देती और वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ करके पैसों की मांग नहीं करती है। 
  3. तीसरा स्टेप है 'एक्शन लो', जहां लोगों को ऐसे फ्रॉड करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करके आपके पास आई कॉल की सूचना दे सकते हैं या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.