पीएम मोदी ‘टाइम’ की इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में दूसरे साल भी शामिल

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 18 मार्च 2016 10:31 IST
‘‘कूटनीति’’ के लिए अक्सर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले नरेंद्र मोदी को ‘इंटरनेट स्टार’ बताते हुए ‘टाइम’ पत्रिका ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री इंटरनेट पर सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हैं।

पिछले साल पाकिस्तान दौरे के बारे में ट्विटर पर मोदी की अपरापंगत घोषणा का हवाला देते हुए पत्रिका ने उन्हें इस साल लगातार दूसरे वर्ष गैर सूचीबद्ध सूची (अनरैन्क्ड लिस्ट) में ‘इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावी 30 लोगों’ में शामिल किया है।

इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार डोनाल्ड ट्रप, रियलिटी टीवी स्टार किम कारदाशियां एवं उनके पति कान्ये वेस्ट, लेखिका जे के रॉलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटलिन जेनर और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल हैं।

इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावी लोगों की अपनी दूसरी वाषिर्क सूची के लिए टाइम ने कहा कि उसने सोशल मीडिया पर प्रतियोगियों के वैश्विक प्रभाव और सुखिर्यों में बने रहने की उनकी क्षमता को ध्यान में रखा।
Advertisement

मोदी के बारे में टाइम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता मोदी ट्विटर पर अपने 1.8 करोड़ फॉलोअर और फेसबुक पर 3.2 करोड़ लाइक्स के साथ ‘‘इंटरनेट स्टार’’ हैं। पत्रिका ने खबरें बताने और कूटनीति के लिए मोदी द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल किए जाने का भी हवाला दिया।
Advertisement

टाइम ने कहा, ‘‘अपने अन्य समकालीन नेताओं से अलग मोदी अक्सर खबरों को बताने और कूटनीति के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।’’ पत्रिका ने बताया कि मोदी ने ट्वीट करके यह सूचना दी थी कि वह नवाज शरीफ को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए पाकिस्तान के शहर लाहौर जाएंगे।

टाइम ने हालांकि पिछले महीने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को जन्मदिन की बधाई देने में मोदी से हुई चूक का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को गलत दिन जन्मदिन की बधाई दे दी जिसे गनी ने बेहद विनम्रता से ठीक करते हुए बताया कि उनका जन्मदिन मई में है।
Advertisement

पत्रिका ने कहा, ‘‘गलत कारणों के कारण यह ट्वीट सुखिर्यों में आ गया, बहरहाल अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए बेहद विनम्रता से बताया कि वह 19 मई को पैदा हुए थे।’’ पिछले साल टाइम ने अपनी वाषिर्क सूची में दुनिया के सर्वाधिक प्रभावशाली 100 लोगों में मोदी को शुमार किया था और इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पत्रिका में उनका प्रशंसा से भरा परिचय लिखा था।
Advertisement

इस साल की सूची में भारतीय-कनाडाई ब्लॉगर लिली सिंह को भी शामिल किया गया है, जिनके बारे में टाइम ने लिखा कि वह तेजी से पर्दे पर और पर्दे के पीछे यूट्यूब की बड़ी स्टार बन गई हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में पत्रिका में लिखा कि वह ‘‘इस बात की परिभाषा फिर से गढ़ रहे हैं कि किस तरह से राजनीतिक उम्मीदवार बेहतर और बदतर के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ पत्रिका ने कहा कि अक्सर अपने अपमानजनक ट्वीट और ऑनलाइन टिप्पणियों के लिए आलोचना झेल रहे रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार ट्रम्प के ट्विटर पर डेमोक्रेेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन सहित किसी भी उम्मीदवार की तुलना में सर्वाधिक, तकरीबन 70 लाख फॉलोअर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.