Pluto के ऑर्बिट में है बड़ा झोल! बाकी ग्रहों के ऑर्बिट से बिल्कुल अलग- स्टडी

प्लूटो का ऑर्बिट मौलिक रूप से दूसरे ग्रहों से अलग है। अधिकतर ग्रह सूर्य के चारों और गोलाकार ऑर्बिट में घूमते हैं लेकिन प्लूटो चपटे ऑर्बिट में चलता है।  

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • प्लूटो (Pluto), जिसे बौना ग्रह भी कहा जाता है, 1930 में खोजा गया था।
  • नासा ने 14 जुलाई 2015 को पहली बार इसका दौरा किया था।
  • Pluto को 1930 में खगोलशास्त्री क्लाइड टॉम्बो ने खोजा था।

प्लूटो सूरज का एक चक्कर लगाने में 248 साल का समय लेता है।

प्लूटो (Pluto), जिसे बौना ग्रह भी कहा जाता है, 1930 में खोजा गया था। इसके अजब और चढ़ावदार ऑर्बिट के कारण यह वैज्ञानिकों की रुचि का विषय रहा है। नई रिसर्च बताती है कि इसके ऑर्बिट में छोटे टाइमस्केल पर गड़बड़ी हो सकती है। बड़े टाइमस्केल पर इसका ऑर्बिट स्थिर दिखता है। इसका अर्थ है कि प्लूटो का ऑर्बिट मौलिक रूप से दूसरे ग्रहों से अलग है। अधिकतर ग्रह सूर्य के चारों और गोलाकार ऑर्बिट में घूमते हैं लेकिन प्लूटो चपटे ऑर्बिट में चलता है।  

प्लूटो का ऑर्बिट सोलर सिस्टम के एक्लिप्टिक प्लेन में 17 डिग्री उठा हुआ है। प्लूटो सूरज का एक चक्कर लगाने में 248 साल का समय लेता है। इसका मतलब यह भी है कि प्लूटो प्रत्येक चक्र के दौरान नेपच्यून की तुलना में सूर्य के करीब 20 साल बिताता है।

जब ये दोनों ग्रह एक दूसरे के रास्ते को काटते हैं, तो भी उन्हें एक-दूसरे से टकराने से क्या रोकता है? शोधकर्ताओं का कहना है कि एक ऑर्बिटल रेजोनेंस जिसे "मीन मोशन रेजोनेंस (mean motion resonance)" के रूप में जाना जाता है, इन्हें एक-दूसरे से टकराने से रोकता है। प्लूटो के ऑर्बिट में नेपच्यून के साथ एक स्टेबल 3:2 मीन मोशन रेजोनेंस है। प्लूटो सूर्य का चक्कर लगाने में जो दो ऑर्बिट बनाता है, नेप्च्यून उनको तीन बनाता है। इसलिए ये दोनों एक दूसरे से नहीं टकराते हैं। 

यह रिसर्च एरिज़ोना यूनिवर्सिटी से डॉ रेणु मल्होत्रा ​​​​और चिबा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ताकाशी इतो ने की है। इसे प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा है कि हमने अपनी जांच में पाया है कि बृहस्पति प्लूटो पर स्टेबल करने वाला प्रभाव डालता है जबकि यूरेनस या अरूण ग्रह इस पर डगमगाने वाला प्रभाव डालता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आश्चर्यजनक रूप से प्लूटो का ऑर्बिट बड़ी गड़बड़ी के बहुत करीब है।  

Pluto को 1930 में खगोलशास्त्री क्लाइड टॉम्बो ने खोजा था। नासा ने न्यू होराइजन्स मिशन के दौरान 14 जुलाई 2015 को पहली बार इसका दौरा किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: pluto, pluto orbit, pluto news, NASA, NASA News, Solar system

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  2. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  5. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  6. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  2. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  3. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  4. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  5. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  6. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  7. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  8. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  9. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  10. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.