Paytm, Zomato, Disney+ HotStar जैसी कई ऐप्स भारत समेत दुनियाभर में डाउन

Paytm (पेटीएम), Zomato (जोमाटो), Sony Liv (सोनी लिव), Hotstar (हॉटस्टॉर), प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN)  जैसी कई ऐप्स 22 जुलाई देर शाम गुरुवार को डाउन हो गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 22:08 IST
ख़ास बातें
  • यह समस्या दुनियाभर के कई यूजर्स के सामने आई।
  • Paytm की सेवाएं भी हुई प्रभावित
  • कंपनियों ने इसकी जानकारी खुद ट्टिटर पर भी दीं

Paytm (पेटीएम), Zomato (जोमाटो), Sony Liv (सोनी लिव), Hotstar (हॉटस्टॉर), प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN)  जैसी कई ऐप्स 22 जुलाई देर शाम गुरुवार को डाउन हो गई।

Paytm (पेटीएम), Zomato (जोमाटो), Sony Liv (सोनी लिव), Hotstar (हॉटस्टॉर), प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN)  जैसी कई ऐप्स 22 जुलाई देर शाम गुरुवार को डाउन हो गई। यह समस्या दुनियाभर के कई यूजर्स के सामने आई। हालांकि यह किस वजह से हुआ, इस बारे में पुख्ता तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि यह समस्या अकामाई (Akamai) वेब इंफ्रास्ट्रक्टर के चलते सामने आई है। 
 
इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडेक्टर के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 8.55 बजे आउटेज शुरू हुआ। पांच मिनट के भीतर, अकेले जोमाटो तक पहुँचने में असमर्थ लोगों की संख्या रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 3,000 थी। इसी तरह की समस्याएं कई अन्य सेवाओं के साथ भी चल रहे थी।
 
इस आउटेज में NDTV की कुछ साइटें भी प्रभावित हुईं।  ऐसा प्रतीत होता है कि यह समस्या अकामाई के साथ आई है, जो इंटरनेट को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रदान करती है। डाउनडेक्टर के अनुसार, कुछ प्रभावित साइटों में लोकप्रिय गेमिंग सेवाएं स्टीम और पीएसएन, डिज्नी + हॉटस्टार, Zee5 और सोनी लिव जैसी स्ट्रीमिंग सेवाएं और जोमाटो अमेजॉन और पेटीएम जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। .
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, Zomato, Hotstar

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.