Paytm भी चीन से करेगी किनारा, कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बनेंगे Vijay Shekhar Sharma

पेटीएम में चीन की हिस्सेदारी को लेकर चिंता के बीच कंपनी अपने शेयरहोल्डिंग के स्ट्रक्चर को आसान बनाना चाहती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 22:38 IST
ख़ास बातें
  • इस डील से पेटीएम के मैनेजमेंट या कंट्रोल में बदलाव नहीं होगा
  • जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप भी पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी घटा रहा है
  • सॉफ्टबैंक ग्रुप की पेटीएम में हिस्सेदारी 9.18 प्रतिशत की है

इस डील के लिए पेटीएम की ओर से नकद भुगतान नहीं किया जाएगा

पेमेंट सर्विसेज कंपनी Paytm के चेयरमैन Vijay Shekhar Sharma जल्द ही इसके सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन जाएंगे। चीन की फिनटेक कंपनी Ant Financial से वह 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 62.8 करोड़ डॉलर में खरीदेंगे। पेटीएम में चीन की हिस्सेदारी को लेकर चिंता के बीच कंपनी अपने शेयरहोल्डिंग के स्ट्रक्चर को आसान बनाना चाहती है। 

इस डील के बाद शर्मा अपनी 19.42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पेटीएम में सबसे बड़े शेयरहोल्डर होंगे। एक ब्रोकरेज फर्म के एनालिस्ट ने बताया, "सरकार और RBI की भारतीय फिनेटक कंपनियों में चीन की हिस्सेदारी को लेकर चिंताओं की वजह से पेटीएम में चाइनीज कंपनियों की हिस्सेदारी घटाई जा रही है।" पेटीएम में Ant Financial (नीदरलैंड्स) की हिस्सेदारी इस डील के बाद घटकर 13.5 प्रतिशत रह जाएगी। हालांकि, इस डील के लिए पेटीएम की ओर से नकद भुगतान नहीं किया जाएगा। शर्मा की एक एंटिटी की ओर से  Ant Financial को कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी किए जाएंगे। 

पेटीएम ने इस बारे में एक स्टेटमेंट में बताया है, "इस अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही शर्मा कोई गारंटी या अन्य एश्योरेंस देंगे।" कंपनी ने बताया कि इस डील से पेटीएम के मैनेजमेंट या कंट्रोल में बदलाव नहीं होगा। इस वर्ष की शुरुआत में चीन की Alibaba ने भी पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी। इसके अलावा जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप भी ओपन मार्केट डील्स के जरिए पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहा है। सॉफ्टबैंक ग्रुप की पेटीएम में हिस्सेदारी 9.18 प्रतिशत की है। कंपनी में शर्मा के हिस्सेदारी बढ़ाने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है। 

हालांकि, कंपनी के शेयर प्राइस के बढ़ने के बावजूद यह लगभग दो वर्ष पहले हुई लिस्टिंग के प्राइस से 60 प्रतिशत कम है। पिछले वर्ष नवंबर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के आवेदन को अस्वीकार कर दिया था। हालांकि, कंपनी को बाद में लाइसेंस के लिए दोबारा आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। चीन के साथ सीमा के विवाद सहित कुछ अन्य मुद्दों पर विवाद के कारण केंद्र सरकार ने चीन की कंपनियों पर लगाम कसी है। इसी कड़ी में चीन की बहुत सी ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया था। इसके अलावा इन कंपनियों के लिए नियम भी कड़े किए जा रहे हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.